सारंगढ़ बिलाईगढ़

जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई संगठनात्मक बैठक

सारंगढ। बैठक में सर्वप्रथम भाजपा पदाधिकारियों ने भारत माता,पंडित दीनदयाल उपा. व, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया, तत्पश्चात जिला संगठनात्मक बैठक में सर्वप्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल ने विधान सभा क्षेत्र के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि – सारंगढ, बिलाइगढ़ क्षेत्र में भाजपा के सभी मंडल,बूथों आदि में संगठन कार्य पूर्ण हो चुका है। बैठक में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने पहले जिले के सभी पदाधिकारी का परिचय लियें फिर इस संगठनात्मक बैठक में प्रदेश एवं जिला संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी की उपस्थिति में संगठन के आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्त्ता की भागीदारी बढ़ाने व आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन महा मंत्री पवन साय, संभाग प्रभारी जगदीश रामू रोहरा, सहप्रभारी अभिषेक शुक्ला, जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल,सहप्रभारी श्रीमती विद्या सिदार, रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, श्रीमती कमलेश जांगड़े, जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पवन साय ने संगठनात्मक गति विधियों के समीक्षा करते हुए कार्यकर्ता से पार्टी की विचार धारा को जन-जन तक पहुंचाने व बूथ स्तर पर संगठन को अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ता को अपने-अपने दायित्वों प्रभावी ढंग से निर्वहन करने पर जोर दिया। श्री साय ने कहा कि संगठन में पार्टी से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, का आपसी समन्वय होना बहुत ही जरूरी है।आपसी समन्वय में एक कहावत है कि जहाँ संपत्ति वहा समृद्धि । उन्होंने कहा कि संगठन का निर्णय सर्वमान्य होता है।

इस बैठक में भाजपा के पूर्व विधायक शमशेर सिंह, श्रीमती केराबाई मनहर, कामदा जोल्हे, जिपंअध्यक्ष संजय पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता वेदराम जांगड़े,डॉ दिनेश जांगड़े, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष जालान,अजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री हरिनाथ खूंटे,दीनानाथ खूंटे, भुवन मिश्रा, वैजयंती लहरे, मनोज, प्रकाश अग्रवाल, निखिल बानी, अरविंद हरिप्रिया, जीवन रात्रे शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button