सारंगढ़ बिलाईगढ़

सभापति विक्की पटेल के नेतृत्व में छातादेई से गोड़ा स्वयंभू शिव मंदिर निकली कावड़ यात्रा

जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन, गोल्डी नायक, डॉ हरिहर जिप सदस्य, सूरज तिवारी, राकेश, रमेश, रामनाथ हुए शामिल

मंदिर परिसर को व्यवस्थित और सुविधा युक्त रखने हेतु विक्की पटेल ने की 5 लाख की घोषणा

सारंगढ़ न्यूज़/ जनपद पंचायत सारंगढ़ के सभापति विजय विक्की पटेल जी के नेतृत्व में आयोजित भव्य काँवड़ यात्रा का चतुर्थ वर्ष प्राचीन मकरकुंड छातादेई से स्वयंभू शिवलिंग गोड़ा ऐतिहासिक सैकड़ो वर्ष पुरानी प्राचीन मंदिर तक सैकड़ो श्रद्धालुओ भक्त जनों के साथ निकाली गई। आसपास के ग्रामीण अंचल के सैकड़ो श्रद्धालु कावड़ यात्रा में शामिल हुए और स्वयंभू शिवलिंग गोड़ा शिव मंदिर में जल चढ़ाएं। उक्त कावड़ यात्रा में नंगे पैर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, विक्की पटेल उनके परिवारजन और ग्रामीणों के साथ कावड़ उठाकर यात्रा की, बोल बम के नारे का और प्राचीन ऐतिहासिक स्वयंभू शिव मंदिर गोड़ा में पूजा अर्चना की। उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेसी सूरज तिवारी, गोल्डी नायक संपादक, राकेश पटेल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामनाथ सिदार नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश खूंटे मंडल कांग्रेस अध्यक्ष जिला पंचायत के सदस्य डॉक्टर हरिहर जायसवाल कई जनप्रतिनिधि समाजसेवी शामिल हुए।

पावन सावन सोमवार के अवसर पर जनपद पंचायत सभापति श्री विजय विक्की पटेल जी के द्वारा मकरकुंड छातादेई से शिवलिंग गोड़ा तक 8 किलोमीटर की भव्य महादेव कांवड़ यात्रा निकाली और परिवार जनों के साथ ग्रामीणों के साथ जल चढ़ाया।

जल चढ़ाने और पूजा अर्चना के पश्चात उक्त अवसर पर जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने मंदिर परिसर में एकत्रित श्रद्धालुओं को बोल बम के साथ संबोधित किया कहा कि भाई विजय विक्की पटेल के आमंत्रण में यह सौभाग्य प्राप्त हुआ क्षेत्र वीसीयो के साथ हम पुण्य के भागीदारी बने, भगवान भोलेनाथ आप सबको स्वस्थ रखें सब पर उनकी कृपा बनी रहे आस्था और श्रद्धा के इस महापर्व पर बीजेपी की पटेल और सभी ग्रामीणों को बधाई।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पटेल एवं अंकित पटेल ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि विक्की पटेल और ग्रामीण जन आस्था का केंद्र बिंदु है।

वरिष्ठ पत्रकार गोल्डी नायक ने कहा कि यह स्वर्णिम पल है यह आयोजन ऐतिहासिक है और आयोजन में जो सैकड़ो महिलाओं और श्रद्धालुओं की भीड़ साथ चलकर आई है यह इस कार्यक्रम की सफलता को बयां करता है। मंदिर परिसर के स्थल को व्यवस्थित सुरक्षित और सुंदरीकरण करना होगा ताकि श्रद्धालुओं को जल चढ़ाने में पूजा अर्चना करने में सुविधा रहे। मैं सरपंच और जनपद सदस्य से आशा करता हूं कि अगले वर्ष यह स्थल श्रद्धालुओं की आस्था के अनुरूप निर्मित हो, 4 वर्ष से निरंतर चले आ रहे आस्था के इस केंद्र बिंदु के लिए पूरे आयोजकों गो छातादेई के ग्राम वासियों विजय विक्की पटेल और को साधुवाद है बोल बम।

जनपद के सभापति विजय विक्की पटेल ने कहा कि क्षेत्र वासियों के आस्था के अनुरूप या आयोजन सभी ग्राम वासियों के एक जड़ता और श्रद्धा के साथ मिलजुल कर संपन्न हो पता है सभी का इसमें बराबर सहयोग रहता है और यह मेरा जनपद क्षेत्र है गोल्डी भैया की मांग पर निश्चित रूप से इस परिसर में सुविधा और इसे व्यवस्थित करने हेतु ₹5 लाख राशि जनपद मद से प्रदान करने की मैं घोषणा करता हूं। भगवान भोलेनाथ की कृपा हम सब पर बनी रहे। इस आयोजन में सभी सहयोगियों ग्रामीण जनों का परियां गणमान्य जनों सभी का मैं आभार जताता हूं।

उक्त अवसर पर ग्रामीण जनों के साथ जिला पंचायत सदस्य डॉ हरिहर जायसवाल प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सूरज तिवारी रामनाथ सिदार नगर अध्यक्ष रमेश खूंटे मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर टांडेल सरपंच पंचगण ग्रामीण जन बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button