नवपदस्थ थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने संभाला सारंगढ़ थाने का पदभार

कामिल हक बिलासपुर पुलिस मुख्यालय हुए अटैच
श्रमजीवी पत्रकार संघ ने नए थाना प्रभारी से की मुलाकात
सारंगढ़ न्यूज़/ जिला पुलिस प्रशासन में हुए हालिया फेरबदल के बाद निरीक्षक प्रमोद यादव ने सारंगढ़ थाना प्रभारी (TI) के रूप में आज अपना पदभार संभाला। आज श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारी और पत्रकार साथियों ने नव पदस्त थाना प्रभारी से मुलाकात की उक्त अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अब्बास अली सैफी गोल्डी नायक जिला अध्यक्ष राजमणि केसरवानी जिला उपाध्यक्ष केदार अली जिला कोषाध्यक्ष गोपेश रंजन द्विवेदी ब्लॉक अध्यक्ष सारंगढ़ राजा खान ब्लाक महासचिव राजेंद्र साहू हितेंद्र साहू भारत भूषण साहू मणिशंकर जायसवाल नरेंद्र देवांगन सालिक साहू आदि पत्रकार साथी साथ रहे। पत्रकारों ने जिले की यातायात व्यवस्था व अन्य विषयों में चर्चा भी की।
गौरतलब हो की प्रमोद यादव इसके पूर्व जिले में बिलाईगढ़ और सरिया थाने में निरंतर अपनी सेवा दे रहे थे पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराधियों पर नकेल कसना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
अपराध नियंत्रण पर जोर – थाना प्रभारी ने कहा कि शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को व्यवस्थित करने के साथ-साथ नशे के अवैध कारोबार और सट्टेबाजी जैसे सामाजिक अपराधों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा,
“आम जनता के लिए थाने के दरवाजे हमेशा खुले हैं। पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा ताकि पीड़ित बेझिझक अपनी शिकायत दर्ज करा सकें।”
अवैध गतिविधियों पर रहेगी पैनी नजर –
विशेष रूप से फ्लाई ऐश के अवैध डंपिंग और क्षेत्र में होने वाली चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस की टीम अब शहर के संवेदनशील इलाकों में सक्रियता बढ़ाएगी।
जनता से सहयोग की अपील – थाना प्रभारी ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।




