ChhattisgarhSarangarh

मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय महोत्सव नाद मंजरी बिलासपुर में अपना परचम लहराया

सारंगढ़- न्यूज़ हब इनसाइड केयर फाउंडेशन भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त नाद मंजरी संगीत से जुड़े कलाकारों की नगरी कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम कोनी रोड बिलासपुर में चार दिवसीय राष्ट्रीय नृत्य ,शास्त्रीय गायन, तबला सोलो, रखी गई थी ।इस प्रतियोगिता में राज्य के कई जगह से प्रतिभागी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किए
मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय रानी सागर सारंगढ़ से अपने गुरु प्राचार्य एलडी वैष्णव एवं उप प्राचार्य रुद्र प्रीति वैष्णव के सानिध्य में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शास्त्रीय नृत्य कत्थक में यामी वैष्णव को नृत्य उदिता से सम्मानित किया गया । एवं कथक नृत्य में प्रथम स्थान श्रेषा सुदन और प्रीति जायसवाल को प्राप्त हुआ। द्वितीय स्थान पर सनाया जैस्मिन एवं आरोही मुकीम को प्राप्त हुआ। कथक नृत्य में इन छात्राओं के साथ पढ़ंत पर प्रीति वैष्णव ,तबला संगत कला गुरु पंडित सुनील वैष्णव बिलासपुर से,एवं रूद्र वैष्णव ,गायन एवं हारमोनियम वादन पर लालाराम लुनिया रायपुर के सानिध्य में हुआ।
(1) तबला सोलो में अमरदीप कुर्रे ने प्रथम स्थान प्राप्त कर परचम लहराया,एवं उनके हारमोनियम संगत गुरु पंडित एलडी वैष्णव ने किया।
(2) शास्त्रीय गायन में सर्वश्री कुमारी श्रुति वैष्णव – अड़ाना में ,गागर मोरी भरन नहीं देते।
(3)जसपाल रत्नाकर-राग दुर्गा में ,देवी दुर्गे दयानी दया करो।
(4) सुयश तिवारी- राग बिहाग में ,विनती सुनो मोरी।
(5)प्रकाश केवट – राग भूपाली में गणेश वंदना, इन छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
(6) सोनम साहू- राग यमन में मधुर बजाई श्याम मुरलिया ,का सुमधुर छोटा ख्याल की प्रस्तुति किया ।जिन्हें द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। समस्त छात्र छात्राओं के गायन में तबला संगत गुरु प्राचार्य एल डी वैष्णव ने किया।
नाद मंजरी कार्यक्रम के डायरेक्टर श्री पंकज खंडेलवाल जी न्यूज़ हब इनसाइड केयर फाउंडेशन प्रधान संपादक के द्वारा गुरु सम्मान प्राचार्य एल डी वैष्णव, गुरु प्रीति वैष्णव ,गुरु रुद्र वैष्णव को सम्मानित किए।
मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय रानी सागर सारंगढ़ एवं शाखा रायगढ़ के समस्त कला साधक उभरते हुए सितारों छात्र-छात्राओं को संस्था प्रमुख प्राचार्य एल डी वैष्णव एवं सभी बड़े गुरु जनों ने उनके उज्वल भविष्य शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button