सारंगढ़ बिलाईगढ़

लोकल फॉर वोकल सारबिला SHE MART का कलेक्टर ने रिबन काटकर किया शुभारंभ

कलेक्टर और जिपं अध्यक्ष ने खरीदे स्थानीय उत्पाद, महिला समूहों का बढ़ाया हौसला

महिलाओं के परिश्रम से बनाए उत्पादों का खरीदी करके इनका हौसला बढ़ाएं – श्रीमती पद्मिनी साहू कलेक्टर

दीदीयों के हाथ से बने उत्पाद आत्मनिर्भर छग का प्रतीक – संजय पांडेय जिप अध्यक्ष

सारंगढ़-बिलाईगढ़ न्यूज़/
सेवा संकल्प अभियान – “सेवा मेरा योगदान” के अंतर्गत आज सारंगढ़ के बाजार चौक पर लोकल फॉर वोकल सारबिला SHE MART का भव्य और गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। इस विशेष पहल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को बढ़ावा देना और उनके आर्थिक स्वावलंबन को सशक्त बनाना था।
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) और NRLM के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र की स्व-सहायता समूहों की दीदियों ने अपने विभिन्न स्टॉल लगाए। इन स्टॉलों पर हस्तनिर्मित एवं प्राकृतिक उत्पादों की विविध श्रृंखला प्रदर्शित की गई, जिसमें स्वादिष्ट अचार, पापड़, मसाले, नमकीन, मिलेट उत्पाद, हस्तशिल्प और रोजमर्रा के उपयोग में आने वाले प्राकृतिक उत्पाद शामिल रहे।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, कलेक्टर आईएएस श्रीमती पद्मिनी साहू तथा जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी ने विशेष रूप से शिरकत की। अतिथियों ने सभी स्टॉलों का अवलोकन किया और महिला समूहों द्वारा तैयार किए गए सामानों की खरीद-बिक्री में खुद भाग लेकर ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान को प्रत्यक्ष समर्थन दिया।

अवलोकन के दौरान कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी साहू ने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के परिश्रम और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की जमकर सराहना की। उन्होंने आम नागरिकों से भी स्थानीय स्तर पर निर्मित सामग्रियों को अपनाने और उनका व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने कहा कि दीदियों के हाथों से निर्मित प्रत्येक उत्पाद आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हम सभी की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि स्थानीय उत्पादों को खरीदकर अपने क्षेत्र के कारीगरों और महिला समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएं।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती संजू पटेल, बिहान योजना के जिला व खंड स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं भारी संख्या में महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्य उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button