सारंगढ़ बिलाईगढ़

सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू यादव का असामयिक निधन

सारंगढ़ में शोक की लहर, हंसमुख और मिलनसार छवि के नेता रहे अरुण गुड्डू

सारंगढ़ न्यूज़/ नगर के बहुर्मुखी प्रतिभा के धनी, सरल, सुशिक्षित एवं सहज स्वभाव के धनी वरिष्ठ भाजपा नेता, कुटेला पंचायत के सरपंच, वन संरक्षक 1981 में कॉलेज के अध्यक्ष तथा सांसद ओम प्रकाश राठिया के सांसद प्रतिनिधि अरुण (गुड्डू) यादव का 1 अगस्त 2026 को निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अरुण गुड्डू यादव छात्र जीवन से ही सक्रिय राजनीति से जुड़े रहे और अपने मिलनसार व्यक्तित्व, सामाजिक सरोकार तथा जनसेवा के लिए व्यापक रूप से पहचाने जाते थे। उन्होंने विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि – अरुण गुड्डू भाजपा की उम्मीदों के बेताज बादशाह थे। उन का जाना पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकेगी। भा ज पा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल ने कहा कि – अरुण गुड्डू भाजपा के सशक्त नेता, हमारे अग्रज और अत्यंत मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से भाजपा परिवार ने एक समर्पित कार्यकर्ता और लोकप्रिय नेता को खो दिया है। उन की कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। सभी जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। कई जनप्रतिनिधियों उनके इष्ट मित्रों पत्रकारों ने भी जाते शोक,,,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button