सीईओ ऋषिकेश तिवारी ने जनपद बरमकेला में ली मैराथन बैठक

प्रशासनिक कार्यों को मूर्त रूप देने निरंतर समीक्षा बैठकों और कार्यों का कर रहे निरीक्षण
सारंगढ़ न्यूज़ / सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी ने बरमकेला जनपद में आज सभी जनपद के अधिकारियों सचिवों की मैराथन बैठक ली।
गौरतलबोकी पदभार ग्रहण करने के बाद जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी निरंतर जनपद पंचायत में अधिकारियों कर्मचारियों और सचिवों की समीक्षा बैठक ले रहे हैं और जमीन में उतरकर निर्माण कार्यों और योजनाओं का निरीक्षण कर रहे हैं।
बरमकेला जनपद बैठक में सीईओ तिवारी ने शासन के लंबित कार्यों को समय रहते पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए।
उन्होंने जनपद से संबंधित विभिन्न योजनाओं के अधिकारियों उपयंत्री सचिवों को स्पष्ट रूप से कहा शासन की योजनाओं का निश्चित समय में क्रियान्वयन हितग्राहियों को लाभ और निर्माण कार्यों का सही समय में पूर्ण करना ही आपकी प्राथमिकता क्रम होनी चाहिए। उक्त अवसर पर जिला पंचायत डीईओ संजू पटेल, जनपद के प्रभारी सीईओ राधेश्याम नायक, पीओ उप यंत्री व सचिव शामिल रहे।




