छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

सुकमा कांग्रेस भवन सीलिंग के विरोध में सारंगढ़ में ईडी का पुतला दहन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश

भाजपा सरकार की तानाशाही और ईडी की मनमानी के खिलाफ भारत माता चौक में गरजे कांग्रेसी

सारंगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूटा, सड़कों पर उतरकर ईडी का किया पुतला दहन

सारंगढ़, 14 जून। सुकमा में कांग्रेस कार्यालय को प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा सील किए जाने के विरोध में सारंगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय भारत माता चौक में ईडी का पुतला जलाया गया और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

कांग्रेस प्रतिनिधि सूरज तिवारी ने लगाए गंभीर आरोप

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सूरज तिवारी ने कहा कि, “सुकमा का कांग्रेस भवन कार्यकर्ताओं के पैसों से बना है, और उसे सील करना सीधा दबाव बनाने का प्रयास है। यह लोकतंत्र के खिलाफ है।” उन्होंने भाजपा पर ईडी के माध्यम से कांग्रेस को डराने का आरोप लगाया।

भाजपा कर रही है जांच एजेंसियों का दुरुपयोग – पुरुषोत्तम साहू

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू ने कहा, “ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर भाजपा अपनी ओछी मानसिकता उजागर कर रही है।” उन्होंने इसे सत्ता के डर का संकेत बताया।

तानाशाही की मिसाल है ईडी की कार्रवाई – गोल्डी नायक

प्रखर वक्ता गोल्डी नायक ने कहा कि, “ईडी की कार्रवाई हिटलरशाही रवैया दर्शाती है। कांग्रेस का कार्यकर्ता कभी डरने वाला नहीं है।”

प्रशासन की दखल पर भड़के युवा कार्यकर्ता

पुतला दहन के दौरान जब पुलिस और प्रशासन ने आग बुझाने की कोशिश की, तो कार्यकर्ताओं ने इसका कड़ा विरोध किया। पूरे घटनाक्रम के दौरान भारत माता चौक विरोध नारों से गूंजता रहा।

विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल

इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी रही। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
ताराचंद देवांगन (जिला अध्यक्ष), पुरुषोत्तम साहू (ब्लॉक अध्यक्ष), पवन अग्रवाल (शहर अध्यक्ष), सूरज तिवारी, संजय दुबे, गोल्डी नायक, विष्णु चंद्रा, राधे जायसवाल, विनोद भारद्वाज (जिपं सदस्य), राकेश पटेल, शंकर चौहान, लाल बहादुर चंद्र, शाहजहां खान, अश्विनी चंद्र, विजेंद्र यादव, सतीश श्रीवास, दुर्गेश स्वर्णकार, जितेंद्र पुराइन, मो. वसीम, हारून खान, मयंक पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button