अशोका पब्लिक स्कूल की छात्रा सेजल पटेल बनी डिस्ट्रिक्ट टॉपर

सारंगढ़।आज दिनाँक-15/04/2026(बुधवार)को सत्र-2025-26 कक्षा-दसवीं सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ।जिसमें स्थानीय अशोका पब्लिक स्कूल की छात्रा सेजल पटेल ने 97.6% अंक अर्जित करते हुए डिस्ट्रिक्ट टॉपर बनने का सौभाग्य प्राप्त किया।अपने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से सेजल पटेल ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सभी स्कूलों को पीछे छोड़ते हुए अशोका पब्लिक स्कूल को डिस्ट्रिक्ट टॉपर का ताज दिलाया है।सेजल पटेल ने हिन्दी मे 97 अंक, इंग्लिश में 98 अंक, मैथ्स में 95अंक, साइंस में 94अंक,सोशल साइंस में 100 अंक, आई टी में 98अंक के साथ कुल 500 में 488 अंक अर्जित किया है।सोशल साइंस विषय में 100 में से 100 अंक अर्जित करते हुए छात्रा ने विद्यालय के शैक्षणिक स्तर को प्रैक्टिकली प्रमाणित किया है।90% से अधिक 05 विद्यार्थी,80-90% के बीच 23 विद्यार्थी एवं 70-80% के बीच 22 बच्चों ने अपना नाम दर्ज करवाते हुए पूरे सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में विद्यालय का नाम रोशन किया है।प्राचार्य श्री जे. मिश्रा ने सेजल पटेल को डिस्ट्रिक्ट टॉपर बनने पर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।




