सारंगढ़ बिलाईगढ़

अशोका पब्लिक स्कूल सारंगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

सारंगढ़। अशोका पब्लिक स्कूल सारंगढ़ में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में *श्री सुनील शर्मा (एसपी, सारंगढ़-बिलाईगढ़)*, *श्री गोविंद दीवान (डीएसपी)*, विद्यालय के संरक्षक *श्री राजेश अग्रवाल*, सीईओ *श्री संजय भूषण पांडेय*, संचालक *श्री पुरुषोत्तम अग्रवाल*, प्राचार्य *श्री जसवंत मिश्रा* एवं उप प्राचार्या *श्रीमती प्रीति अवस्थी* विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस कप्तान श्री सुनील शर्मा द्वारा छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को *साइबर क्राइम से बचाव के उपायों* के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने वर्तमान समय में बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड से सतर्क रहने की अपील की।

तत्पश्चात विद्यालय संचालन समिति की ओर से सभी शिक्षकों को भेंट प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए अतिथियों ने कहा कि शिक्षक ही समाज के वास्तविक निर्माता होते हैं।

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन विद्यालय परिवार द्वारा किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में उत्साह का माहौल बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button