छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

कलेक्टर एसपी बने ‘निक्षय मित्र : टीबी मरीजों को गोद लेकर दिया समाज सेवा संदेश

जिला अधिकारियों, समाजसेवियों ने की 301 टीबी मरीजों का सहयोग

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 22 जुलाई 2026/ सक्षम और जिम्मेदार नागरिकों की 6 माह तक 500 रुपये का टीबी मरीजों को आर्थिक सहयोग से देश और जिले को तपेदिक, टीबी मुक्त बनाने के संकल्प के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू सहित अन्य अधिकारियों ने जून माह में और पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने विगत दिनों स्वास्थ्य विभाग में संचालित टीबी कार्यक्रम के तहत ‘निक्षय पोषण योजना’ में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए ‘निक्षय मित्र’ के रूप में टीबी मरीज को गोद लिया है। अधिकारियों का यह कदम समाज में एक सकारात्मक संदेश देने के साथ ही अन्य नागरिकों और प्रशासनिक अधिकारियों को भी इस नेक कार्य के लिए प्रेरित करेगा।

इस वर्ष अब तक विभाग के प्रयासों से कुल 301 टीबी मरीजों के लिए ‘निक्षय मित्र’ बनाए जा चुके हैं, जो इन मरीजों के पोषाहार और देखभाल की जिम्मेदारी उठा रहे हैं। ‘निक्षय मित्र’ टीबी के मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और उन्हें बेहतर पोषण प्रदान करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों को जन-सहयोग का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है।

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कुशल नेतृत्व में जिले में अधिक से अधिक लोगों को ‘निक्षय मित्र’ बनाने की दिशा में एक विशेष पहल की गई है। कलेक्टर के मार्गदर्शन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पुष्पेंद्र वैष्णव के निर्देशन में जिलेभर में टीबी नियंत्रण कार्यक्रमों का सफल संचालन किया जा रहा है, जिससे रोगियों को समय पर उच्च गुणवत्तापूर्ण उपचार और पोषण सहायता मिल सके।

*मरीजों को सहयोग करने समाजसेवियों से अपील*

‘निक्षय पोषण योजना’ और निक्षय मित्र की भूमिका
प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ‘निक्षय मित्र’ पहल के माध्यम से कोई भी व्यक्ति, जनप्रतिनिधि, अधिकारी या संस्था किसी टीबी मरीज को गोद लेकर उसके पोषण, जांच और उपचार में सहयोग कर सकती है। इसके तहत मरीजों को हर महीने पौष्टिक आहार किट प्रदान की जाती है, जो उनके उपचार की अवधि में तेजी से रिकवरी सुनिश्चित करने में अत्यंत मददगार साबित होती है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे आगे आएं और इस अभियान से जुड़कर जिले को टीबी मुक्त बनाने में अपना योगदान दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button