छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जनदर्शन में आमजनों से की मुलाक़ात

आमजनों के आवेदन के निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 19 मई 2026/ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रत्येक मंगलवार की तरह आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिलेभर से पहुंचे आमजनों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनदर्शन में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
जनदर्शन में सीमांकन संबंधी आवेदन, विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें, शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने की मांग, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने संबंधी आवेदन, दिव्यांगजनों द्वारा ट्राईसायकल उपलब्ध कराने की मांग सहित पेयजल एवं जल समस्या से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक जांच कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं का समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व प्रकरणों, अतिक्रमण एवं पेयजल समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन कार्यक्रम में जिला स्तर के सभी अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

*लता डनसेना के नाम को सरकारी रिकार्ड से हटाने करने के लिए आवेदन*

सारंगढ़ के धर्मशाला गली निवासी जगदीश जायसवाल ने ग्राम महकमपुर में स्थित जमीन के रिकार्ड से बेवा लता डनसेना का नाम हटाने के लिए कलेक्टर को आवेदन जनदर्शन में दिया है। उन्होंने नाम हटाने के पीछे तर्क दिया है कि, बेवा लता ने चूड़ी पहनकर शादी करके चली गई है। जगदीश ने वंश बृक्ष की प्रति आवेदन के साथ प्रस्तुत किया है।

*ग्राम कुर्रहा के सरपंच ने सीमेंट के बने संकेतक को उखाड़कर बनाया टंकी*

कलेक्टर जनदर्शन में आवेदक ने ग्राम कुर्रहा के सरपंच के गैरकानूनी कार्य का शिकायत किया है। सरपंच ने रेड़ा से चुरेला मार्ग में सीमेंट के छोटे छोटे संकेतक टुकड़ों को मूल स्थान से उखाड़कर टंकी कार्य में शामिल किया है। अब सरपंच के विरुद्ध कार्यवाही होगी। सरकारी सम्पत्ति को बिना अनुमति के सरपंच ने दुरूपयोग कर सरकारी सम्पत्ति को क्षति पहुंचाया है, नष्ट किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button