सारंगढ़ बिलाईगढ़

कैंसर को मात देकर सारंगढ़ की बहू दिव्या मिश्रा बनीं ‘मिसेज सावन सुंदरी 2026’, पेश की मिसाल

रायपुर न्यूज/
जिंदगी की हर बाधा को पार करते हुए अदम्य साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति की एक नई मिसाल कायम हुई है। बड़ेमठ पारा (सारंगढ़) की बहू दिव्या मिश्रा ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी और कई कठिन ऑपरेशनों के दर्द को पछाड़कर ‘मिसेज सावन सुंदरी 2026’ का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया है।

रायपुर में आयोजित प्रतियोगिता में बिखेरा जलवा – रायपुर में नवसृजन मंच द्वारा आयोजित इस राज्यस्तरीय सौंदर्य प्रतियोगिता में दिव्या ने अपने आत्मविश्वास, प्रतिभा और जीवटता से निर्णायकों का दिल जीत लिया। गंभीर बीमारी के दौर में जब उम्मीदें धुंधली होने लगी थीं, तब भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। ऑपरेशनों के लंबे दौर से गुजरने के बाद उन्होंने कड़ी मेहनत की और रैंप पर कदम रखकर जीत हासिल की।
क्षेत्र में खुशी की लहर, मिल रहीं बधाइयां
गोविंद मिश्रा की पत्नी दिव्या की इस प्रेरणा दायक सफलता से उनके गृहग्राम बड़ेमठ और पूरे सारंगढ़ अंचल में जश्न का माहौल है। इस उपलब्धि पर बॉडीबिल्डिंग में मिस्टर छत्तीसगढ़ राजेश पप्पू नायक, फाइट मास्टर विजेंद्र गुड्डू, मॉडलिंग की दुनिया में चर्चित नाम मिस्टर छत्तीसगढ़ रहे अक्षय नायक मिल मिश्रा परिवार उनके परिजनों और स्थानीय निवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

दिव्या मिश्रा की यह जीत केवल एक सौंदर्य प्रतियोगिता का खिताब नहीं, बल्कि उन तमाम लोगों के लिए एक बड़ा संदेश है जो जीवन की कठिन परिस्थितियों में हौसला खो देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button