सारंगढ़ बिलाईगढ़
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मुख्य बदलाव और नई पदस्थापनाएं

सारंगढ़-बिलाइगढ़: चंद्रकांत कौशिक को नया अपर कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
रायपुर (मंत्रालय): डिप्टी कलेक्टर ऋचा सिंह को मंत्रालय, नया रायपुर स्थानांतरित किया गया है।
बलौदाबाजार-भाटापारा: उमेश साहू को नया डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।
कोरबा: डिप्टी कलेक्टर मधु गबेल का स्थानांतरण कोरबा किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के तहत यह फेरबदल तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।




