सारंगढ़ बिलाईगढ़

जनपद पंचायत बरमकेला में अधिकारियों की गैरहाजिरी पर प्रशासन सख्त

डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

सारंगढ़-बिलाईगढ़ न्यूज/ जनपद पंचायत बरमकेला कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों की मनमानी और अनुपस्थिति पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। कार्यालय से कर्मचारियों के नदारद रहने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा ने अनुपस्थित कर्मियों को कारण बताओ(शो-कॉज) नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

पत्रकार की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई –
पत्रकार देवराज दीपक ने जनपद पंचायत कार्यालय के खाली पड़े कमरों और कुर्सियों की तस्वीरें डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा को भेजकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में यह मुद्दा उठाया गया कि ग्रामीण अंचलों से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आने वाले लोगों को अधिकारी- कर्मचारियों की गैरहाजिरी के कारण भटकना पड़ रहा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर होगी विभागीय कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी कलेक्टर शर्मा ने बताया कि सभी संबंधित कर्मचारियों से अनुपस्थिति का कारण स्पष्ट करने को कहा गया है। यदि निर्धारित समय में प्रस्तुत किया गया स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया जाता है, तो नियमानुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासनिक रुख से मचा हड़कंप –
इस त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई से कार्यालयीन व्यवस्था में हड़कंप मच गया है। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि जनपद पंचायत जनसमस्याओं के निवारण का मुख्य केंद्र है, जहाँ लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। फिलहाल, सभी की निगाहें नोटिस के जवाब और उसके बाद होने वाली भावी कार्रवाई पर टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button