छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने ली विभिन्न विभागों की मैराथन बैठक

राजस्व, पंचायत, निर्माण एजेंसी, स्वास्थ्य, शिक्षा और वन विभाग के कार्यों का किया गया समीक्षा

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 11 मई 2026/ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं के प्रगति का समीक्षा किया। कलेक्टर ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मनरेगा, पीएम आवास, पूर्ण आवास, शेष आवास निर्माण, किश्त मिलने पर कार्य प्रारम्भ नहीं करने वाले हितग्राही को नोटिस देना और कार्य नहीं करने पर सरकारी राशि का वसूली प्रक्रिया आदि के बारे में कलेक्टर ने जिले के सभी सीईओ से चर्चा किया।

इसी प्रकार निर्माण एजेंसी लोक निर्माण, पीएमजीएसवाय, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, गृह निर्माण मण्डल, जल संसाधन विभाग, नगरीय निकाय द्वारा जिले में किये जा रहें जिसमें पीडब्लूडी द्वारा जिला सयुंक्त कार्यालय, सीजीएमएससी द्वारा जिला अस्पताल, सीएमएचओ कार्यालय, पीएचई द्वारा जल जीवन मिशन, मल्टीविलेज, सारंगढ़ और बरमकेला में जल आवर्धन, नगर पंचायत सरिया द्वारा सरिया में अमृत मिशन 2.0, नगरपालिका सारंगढ़ द्वारा नालंदा लाइब्रेरी, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा सेजेस स्कूल निर्माण, जल संसाधन विभाग द्वारा लात नाला निर्माण, नहर मरम्मत आदि के लक्ष्य, उपलब्धि और प्रगति की रिपोर्ट के बारे में चर्चा किया गया।

कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के ईकेवायसी, एनआरसी से सुपोषण प्राप्त बच्चों की संख्या, किशोरियों और महिलाओ के सुपोषण, बच्चों के टीकाकरण आदि पर चर्चा किया गया। उन्होंने राजस्व अधिकारियो के साथ बैठक कर राजस्व प्रकरणो, विवादित और अविवादित सीमांकन, बंटवारा, फ़ौती नामांतरण, आपदा, कानून व्यवस्था आदि का समीक्षा किया और उन्हें सतत मुख्यालय में रहने और अनुमति प्राप्त कर मुख्यालय छोड़ने के निर्देश दिए।

कलेक्टर पद्मिनी ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा वृक्षारोपण, वन भूमि पर कब्जा मुक्ति, गोमरडा अभ्यारण सहित जिले में पशु पक्षियों के लिए गर्मी में जल उपलब्धता, जंगली जानवरों के अवैध शिकार पर अंकुश, जंगल में स्थित जलप्रपात को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना आदि के संबंध में चर्चा किया गया। कलेक्टर ने स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक में जिले के 10वी और 12वी बोर्ड में अच्छा प्रदर्शन करने पर बधाई दी। साथ ही शौचालय विहीन स्कूलों में शौचालय निर्माण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक में अस्पताल में लैब, सोनोग्राफी, एक्सरे, प्रसव, एम्बुलेंस, टीकाकरण, मरीजों के इलाज, दवा वितरण, कुष्ठ, टीबी, एनीमिया मुक्त जिला बनाने की रुपरेखा तैयार करने, निक्ष्य मित्र, खाद्य और औषधि प्रशासन द्वारा जिले में खाद्य पदार्थो की जांच, आयुर्वेद विभाग द्वारा ग्रामीण अंचलों में इलाज आदि के संबंध में चर्चा किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button