छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

नवपदस्थ एसपी सुनील शर्मा से मिले जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन

जिला अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ जनहित के विषयों पर हुई चर्चा

सारंगढ़-बिलाईगढ़ न्यूज/ जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा से उनके कार्यालय में सौजन्य भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर ताराचंद देवांगन ने श्री शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिले में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं समन्वय और मजबूत होगा।

भेंट के दौरान शहर एवं जिले से जुड़े विभिन्न जनहित के विषयों, कानून व्यवस्था, यातायात, नागरिक सुरक्षा तथा प्रशासनिक समन्वय को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने की बात भी कही। जिला पुलिस कप्तान ने आगंतुक जानो से जन समस्याओं को लेकर चर्चा की और विश्वास गिराया की कानून के दायरे में आम जनता के हितों को ध्यान में रखकर पुलिस प्रशासन हर संभव कार्य करेगा और निश्चित तौर पर कानून व्यवस्था और आपकी समस्याओं पर जल्द पहल होगी।

इस अवसर पर पुरुषोत्तम साहू पूर्व गौ सेवा आयोग सदस्य, प्रदेश प्रतिनिधि सूरज तिवारी, उमेश केसरवानी जिला उपाध्यक्ष, संजय दुबे पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, जिला संगठन महामंत्री गोल्डी नायक, राधे जायसवाल जिला महामंत्री, विनोद भारद्वाज जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पटेल, रामनाथ सिदार, सतीश श्रीवास, अश्वनी चंद्रा मंडल अध्यक्ष, हेमंत चंद्रा सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button