बिना प्रोटोकॉल और आमंत्रण मंच में बैठने वाले नेताओं की छपेगी फोटो

मंच में शासन के नियमो व निर्वाचित पद की गरिमा को बनाए रखें अधिकारी
आमंत्रण कार्ड में नाम कुछ और मंच में चेहरे कुछ और स्वागत किसी और का,,,,,?
सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ बिलाईगढ़ नवीन जिले में इन दोनों बिना प्रोटोकॉल और निर्वाचित जनप्रतिनिधि न होने के बावजूद कई विभाग के अधिकारी चंद नेताओं को सरकारी मंच परोस रहे हैं और ऐसा लगता है मानो सभी विभागों में इसकी होड़ लगी हो, जिला प्रशासन के संज्ञान में होने के बाद भी निरंतर इस तरह की कार्यवाही कहीं ना कहीं ट्रांसफर और कुर्सी बचाने के भय को साफ बयां करती है, जो जन चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी यह बातें वायरल हो रही है।
अब मीडिया ने जिला कलेक्टर से प्रेस के माध्यम से अपील की है कि सरकारी मंचों में किसी भी संगठन या किसी भी पार्टी सामाजिक या गैर सामाजिक नेता क्यों ना हो केवल प्रोटोकॉल का ख्याल रखते हुए निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को मंचासीन करें, जो शासन प्रशासन के नियम गाइडलाइन में है। आमंत्रण कार्ड में नाम कुछ और मंच में चेहरे कुछ और यहां तक की हद तो तब हो जाती है जब मुख्य अतिथि कार्यक्रम अध्यक्ष और विशिष्ट अतिथि की कुर्सियों में बिना बुलाए नेता विराजमान हो जाते हैं और बिचारे भाजपा कांग्रेस और अन्य पार्टियों के प्रोटोकॉल वाले अतिथियों को पीछे बैठना पड़ता है। भविष्य में सरकारी कार्यक्रमों में मंचाचीन व्यवस्थाओं को लेकर ऐसे चंद नेताओं की मीडिया फोटो प्रकाशित करेंगी जो बिना बुलाए बिना प्रोटोकॉल के मंच की कुर्सियों में अपनी शोभा बढ़ाते हैं और उन्हें लगता है कि उनकी तासीर जनाधार वाले नेताओं की है।




