सारंगढ़ बिलाईगढ़, 18 अगस्त 2026/स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में प्रति बुधवार को मेडिकल बोर्ड की बैठक और दिव्यांग शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से 2 बजे तक होगा, जिसमें सभी किस्म के दिव्यांग शामिल हो सकेंगे। इसके साथ साथ अन्य बीमार व्यक्ति भी इलाज करा सकते हैं।