छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

महिला आरक्षण पर कांग्रेस का वार: जिला कांग्रेस ने पत्रकार वार्ता कर केंद्र सरकार की नीतियों को घेरा

जुमला नहीं, अधिकार चाहिए: महिला आरक्षण पर कांग्रेस का बीजेपी सरकार का घेराव, ‘कोटा के भीतर कोटा’ पर दिया जोर

सारंगढ़ न्यूज़/ जिला कांग्रेस कार्यालय में महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता गोपाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन, विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े, विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरें, श्रीमती सोनी अजय बंजारे नगर पालिका अध्यक्ष, श्रीमती मंजूलता आनंद सेवादल महिला प्रदेश अध्यक्ष, श्रीमती कोमल शशी पटेल जनपद सभापति ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस के साथ ही साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की उपस्थिति में प्रेस वार्ता संपन्न हुई।जिस प्रेस वार्ता में पत्रकारों के द्वारा विभिन्न प्रश्न किए गए, जिनका उत्तर कांग्रेस नेताओं और नेत्रियों के द्वारा दिया गया।

सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने प्रश्नों का उत्तर देते हुए यह बात कही कि – कांग्रेस महिला आरक्षण के समर्थन में थी और है । भाजपा द्वारा महिला आरक्षण को लेकर लगातार भ्रम फैलाया जा रहा कि – कांग्रेस और विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन नहीं किया, इस लिए संसद में बिल पास नहीं हो सका। भाजपा झूठ बोल रही है, महिला आरक्षण बिल नारी शक्ति वंदन अधि नियम 2023, 106 वां संविधान संशोधन 2023 में संसद के दोनों सदनों में पारित हो चुका है व राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू इस पर हस्ताक्षर कर चुकी है तथा यह कानून भी बन चुकी है।

आधी आबादी के साथ पाप कैसे कर लेते हैं आप। जिस का उत्तर कांग्रेस नेत्री विधायक कविता प्राण लहरे ने देते हुए कहा कि भाजपा 16 अप्रैल 2026 को जो विधेयक संसद में प्रस्तुत की वह 131 वां संविधान संशोधन अधिनियम था। यह महिला आरक्षण के संदर्भ में नहीं अपितु भाजपा महिला आरक्षण को मुखौटा बनाकर परिसीमन संशोधन बिल तथा केंद्र शासित प्रदेश कानून संशोधन बिल को पास करवाना चाहती थी। सरकार ने 131वां संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में प्रस्तुत किया । संसद में जो विधेयक गिरा उसमें इस विधेयक में लोकसभा परिसीमन की सीटें 850 करने का प्रस्ताव था राज्यों में 815 सीटें तथा केंद्र शासित प्रदेशों में 35 सीटें परिसीमन विधेयक जिसमें परिसीमन के लिये 2011 की जनगणना को आधार बनाने की बात की गयी थी ।
विधेयक में पांडुचेरी, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर के कानूनों में संशोधन की बात की गयी थी ताकि परिसीमन व महिला आरक्षण विधेयक लागू किया जा सके ।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने सभी आगंतु वरिष्ठ दिन और मीडिया के साथियों का अभिवादन करते हुए कहा कि यह विधेयक इस लिए गिरा, भाजपा सरकार का परिसीमन बिल पर देश के अन्य राज्यों को आपत्ति थी, भाजपा आरक्षण सामने रखकर परिसीमन बिल पास करना चाहती है। भाजपा 2011 के जनगणना को आधार मान कर परिसीमन करना चाहती है। जब 2026 – 27 की जनगणना शुरू है तथा सरकार जाति जनगणना की भी बात कर चुकी है, तो जनगणना के बाद आये नये आंकड़ों के आधार पर परिसीमन क्यों नहीं कराया जा रहा ? महिला आरक्षण बिल को यदि तुरंत लागू करना है तो परिसीमन का इंतजार किये बिना वर्तमान सदस्य संख्या में ही 33 प्रतिशत का आरक्षण क्यों नहीं देना चाहती सरकार ? कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल इसके लिए तैयार है।

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता गोपाल ने कहा कि सरकार 2023 के महिला आरक्षण बिल नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन कर महिला आरक्षण को तुरंत लागू कर सकती थी उसने ऐसा क्यों नहीं किया ? जबकि – नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 जो कानून बन चुका है 2036 से मूर्त रूप लेगा संशोधन से तुरंत लागू हो जाता। श्रीमती सोनी अजय बंजारे ने कहा कि कांग्रेस में हमेशा महिला नेतृत्व को प्राथमिकता दी है चाहे कांग्रेस का राष्ट्रीय संगठन अध्यक्ष पद हो चाहे प्रथम महिला प्रधानमंत्री महिला राष्ट्रपति महिला स्पीकर जैसे पदों में महिलाओं को महत्व दिया है कभी कोई महिला भाजपा की राष्ट्रीय पार्टी संगठन अध्यक्ष नहीं बनी आप इसी से तुलना कर लीजिए। श्रीमती अनिका भारद्वाज जिला उपाध्यक्ष ने कहा
भाजपा की मंशा महिला आरक्षण की नहीं अपने मनमुताबिक सीटों के परिसीमन की थी जो विपक्षी दलों की एक जुटता से पूरा नहीं हो चुका। श्रीमती मंजू लता आनंद ने कहा
कांग्रेस महिला आरक्षण की प्रबल समर्थक है। कांग्रेस मैत्री लता जाट व ने कहा कि भाजपा जुमलेबाजी कर रही है भाजपा ने हमेशा भ्रम फैलाने की राजनीति की है अब महिलाएं किसी भ्रम में नहीं फसेंगी। श्रीमती शशि कोमल पटेल ने कहा कि भाजपा जितना भी भ्रम फैला ले जनता जनार्दन जान चुकी है सोशल मीडिया में रोज भाजपा नेताओं के द्वारा महिलाओं के ऊपर निरंतर अत्याचार और कई प्रकार के कृत्य की घटना साफ नजर आ रही है।

इस प्रेस वार्ता में वरिष्ठ कांग्रेसी सूर्य कुमार तिवारी, पुरुषोत्तम साहू, उमेश केशरवानी, संजय दुबे, अरुण मालाकार, विनोद भारद्वाज जिला पंचायत सदस्य, राधे श्याम जायसवाल, डॉक्टर दिलीप अनंत, रामनाथ सिदार, राकेश पटेल, सतीश श्रीवास, रमेश खूंटे, सहदेव सिदार के साथ ही साथ अन्य कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button