सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व

रक्षा सूत्र स्नेह, सुरक्षा और आत्मविश्वास का प्रतीक – संजय पांडेय जि पं अध्यक्ष

जनप्रतिनिधि गणमान्य जन और अधिकारी – कर्मचारी एक-दूसरे को बांधेंगे रक्षा सूत्र

सारंगढ़-बिलाईगढ़ न्यूज/ सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला पंचायत कार्यालय में सद्भावना और विश्वास की नई ज्योति प्रज्वलित करने के उद्देश्य से रक्षाबंधन पर्व का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य और स्थानीय प्रशासन की महिला अधिकारी – कर्मचारी अपने सह कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधेंगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने कहा
“रक्षा सूत्र केवल एक धागा नहीं, बल्कि यह स्नेह, सुरक्षा और अटूट विश्वास का प्रतीक है। इस आयोजन से आपसी सद्भावना मजबूत होगी और कार्यालय में एक सौहार्दपूर्ण पारिवारिक वातावरण का निर्माण होगा, जिससे सभी के मन में एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना और अधिक बलवती होगी।”
कार्यक्रम को भव्य और गरिमामय बनाने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और जिला पंचायत के समस्त सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button