सारंगढ़ विधायक के मीडिया प्रभारी गोल्डी लहरे ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

सोशल मीडिया में खबर हुई वायरल
पूर्व में कोसीर शासकीय स्कूल के समिति अध्यक्ष रहे हैं कांग्रेस नेता गोल्डी लहरे
सारंगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े के मीडिया प्रभारी एवं कांग्रेस नेता गोल्डी लहरे के सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस से इस्तीफा देने की खबर चर्चा का विषय बनी हुई है।
गौरतलब हो कि कांग्रेस शासन काल में विधायक जी की अनुशंसा के अनुरूप उन्हें कोसीर के शासकीय स्कूल में जन भागीदारी शाला विकास समिति का अध्यक्ष बनाया गया था कांग्रेस के कार्यक्रमों में उनकी निरंतर उपस्थित रही।
विधायक जी के मीडिया प्रभारी का एकाएक कांग्रेस से इस्तीफे की खबर ने कांग्रेस में हलचल मचा दी है। वैसे तो उन्होंने अपने इस्तीफा को पारिवारिक कर्म का हवाला दिया है मगर सोशल मीडिया में कई समर्थकों और विरोधियों ने भी अपने-अपने प्रतिक्रिया जाहिर की है। किसी ने विधायक जी से नाराजगी तो किसी ने इस्तीफा को गलत भी कहां है तो किसी ने दुख भी व्यक्त किया है। अभी चुनाव को महज ढाई साल ही शेष है और इस तरीके से समर्थको और कार्यकर्ताओं के इस्तीफे को लेकर विरोधी पार्टी चुटकियां ले रही।




