छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

03 गांजा तस्कर गिरफ्तार, बिलाईगढ़ पुलिस की कार्यवाही

सारंगढ़।थाना बिलाईगढ़ पुलिस को अवैध गांजा तस्करों को पकड़ने में एक महत्वपूर्ण सफलता मिला है, विवरण- दिनांक 21.07.2026 को थाना प्रभारी बिलाईगढ़ को मुखबीर से सूचना मिला कि बसना से गिधौरी की ओर एक मोटर सायकल लाल काला रंग का जिसके पीछे नंबर प्लेट नहीं है में दो आदमी बैठे हुये मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहे है। सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए, मुखबीर सूचना तस्दीकी एवं वैधानिक कार्रवाई हेतु टीम गठित कर भेजा गया, पुलिस टीम पवनी मोड यात्रि प्रतिक्षालय के पास चेकिंग के लिए तैनात हुए थे, मुखबीर के बताये हुलिया अनुसार एक मोटर सायकल मे दो व्यक्ति आये जिसे घेरा बंदी कर पकड़ा गया नाम पता पुछने पर अपना नाम रमेश कुमार साहू पिता दिलीप कुमार साहु उम्र 22 वर्ष एवं राजकरण यादव पिता बिरझू यादव उम्र 34 वर्ष दोनों केवटाडीह (भुतहा) थाना पचपेडी जिला बिलासपुर बताये दोनों को विधिक प्रावधान के अनुसार उनके तलासी के संबंध में अधिकारों से अवगत कराया गया तथा एनडीपीएस एक्ट के आग्यापक प्रावधानों का पालन करते हुये दोनों आरोपियों तथा मोटर सायकल का तलासी समक्ष गवाहों के लिया गया इस दौरान दौरान आरोपियो के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 7.610 कि.ग्रा. एवं एक पुरानी इस्तेमाली लाल काला रंग का एस.पी. साईन मो.सा. जिसके सामने के प्लेट उल्टा लगा हुआ जिसमें क्र. CG-22-X-0252 लिखा हुआ वाहन के पीछे नंबर प्लेट नही है चेचिस नंबर MEUJC734DHT032724 इंजन नंबर JC73ET1056169 लिखा हुआ को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। धारा 20 (B) NDPS ACT कायम कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि प्रमोद कुमार साहू पिता अमरनाथ साहू केवटाडीह थाना पचपेड़ी के द्वारा उन्हें गांजा के लिए उड़ीसा भेजा गया था, पुलिस द्वारा तत्काल एक टीम भेज कर प्रमोद साहू को भी गिरफ्तार किया गया | तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया जहां से आरोपीगण को जिला जेल रायगढ़ भेजा गया ।

➡️आरोपी भेजे गए जेल

– 01. रमेश कुमार साहू पिता दिलीप साहू उम्र 22 साल साकिन केवटाडीह (भुतहा) थाना पचपेडी जिला बिलासपुर

2. राजकरण यादव पिता बिरझू यादव उम्र 34 साल साकिन केवटाडीह (भुतहा) थाना पचपेडी जिला बिलासपुर

3. प्रमोद कुमार साहू पिता अमरनाथ साहू उम्र 31 वर्ष साकिन केवटाडीह (भुतहा) थाना पचपेडी जिला बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button