सारंगढ़ बिलाईगढ़

14 सूत्रीय मांगों पर प्रशासन का आश्वासन पूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय का अनशन स्थगित

जर्जर स्कूल और सड़कों की तत्काल होगी मरम्मत

सारंगढ़-बिलाईगढ़ न्यूज/ क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़ी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर बालपुर में चल रहा भूख हड़ताल आंदोलन गुरुवार को प्रशासन के ठोस आश्वासन के बाद स्थगित हो गया। सरसीवां तहसीलदार मोहन साहू ने कलेक्टर से हुई चर्चा के हवाले से आंदोलन कारियों को सभी प्रमुख मांगों के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। इसके पश्चात, तहसीलदार ने अनशन पर बैठे पूर्व संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय और सरपंच विशाल कुमार को जल पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया।

इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, भारी संख्या में स्थानीय नागरिक और स्कूली छात्र उपस्थित रहे। आंदोलन कारियों ने स्पष्ट किया कि उन्होंने प्रशासन की पहल का सम्मान करते हुए यह कदम उठाया है, लेकिन यदि तय समय-सीमा के भीतर मांगें पूरी नहीं की गईं, तो उग्र रणनीति बनाकर आंदोलन फिर से शुरू किया जाएगा।

क्या कहते हैं अधिकारी –

तत्काल कदम:- स्कूल के जर्जर भवनों का त्वरित रखरखाव और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का काम तुरंत शुरू होगा।
पढ़ाई पर ध्यान: तहसीलदार मोहन साहू ने कहा कि विद्यार्थियों की पढ़ाई किसी भी कीमत पर प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
शासन को प्रस्ताव: शेष मांगों का ब्यौरा जिला प्रशासन द्वारा राज्य सरकार और संबंधित विभागों को प्रेषित कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button