सारंगढ़ बिलाईगढ़

26वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक प्रतियो. में जिला सारंगढ़ का परचम, 7 स्वर्ण सहित 14 पदक जीते

सारंगढ़। जगदलपुर में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में सारंगढ़-बिलाईगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 14 पदक जीते। अंडर-14, 17 और 19 वर्ग की विभिन्न स्पर्धाओं में जिले ने प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराई। अंडर – 14 बालक वर्ग की तवा फेंक में शा. हा.से.वि. कपरतुंगा के मोहन बरेठ ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-14 बालिका वर्ग में इसी विद्यालय की रोजा यादव ने तवा फेंक और गोला फेंक में दो कांस्य पदक जीते। बोड़ा के पूर्व मा.वि. की विजयलक्ष्मी ने लंबी कूद व 600 x100 रिले में स्वर्ण तथा 400 व 600 मीटर में रजत पदक हासिल किया।

इसी विद्यालय की प्रतिमा ने ऊंची कूद में कांस्य व 400x 100 रिले में स्वर्ण जीता। अंडर – 17 बालक वर्ग में कपरतुंगा के फिरोज सिदार ने तवा फेंक और हैमर थ्रो में दो स्वर्ण पदक जीते। अंडर – 19 बालिका वर्ग में तनुजा पटेल ने तवा फेंक में स्वर्ण और हैमर थ्रो में रजत पदक जीता। सरसीवा की लीना साहू ने 400×400 रिले में कांस्य पदक जीता।
यह प्रदर्शन खिलाड़ियों की मेहनत, नियमित अभ्यास और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू और एसपी सुनील शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जिले के लिए गौरव की बात है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button