छत्तीसगढ़ सिविल जज भर्ती 2024: आवेदन की तिथि बढ़ाई गई, अब 23 फरवरी तक करें आवेदन
57 पदों पर सिविल जज की भर्ती, शैक्षणिक योग्यता में बदलाव
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। पहले 24 जनवरी तक निर्धारित आवेदन तिथि को बढ़ाकर अब 23 फरवरी 2025 तक कर दिया गया है।
शैक्षणिक योग्यता में अहम परिवर्तन
इस भर्ती के लिए पहले शैक्षणिक योग्यता में लॉ ग्रेजुएट और नामांकित अधिवक्ता होना अनिवार्य था, लेकिन अब इस शर्त को हटा दिया गया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद, अब केवल विधि स्नातक डिग्री धारक आवेदन कर सकते हैं।
सिविल जज के 57 पदों पर भर्ती
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 57 पदों पर सिविल जजों की भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 26 दिसंबर 2024 से शुरू की गई थी और पहले इसकी अंतिम तिथि 24 जनवरी 2025 थी, लेकिन अब इसे 23 फरवरी 2025 तक बढ़ा दिया गया है। इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।