भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रथम परिचयात्मक बैठक संपन्न

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय का साल-शॉल एवं पुष्पगुच्छ से सम्मान
सारंगढ़-बिलाईगढ़। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रथम परिचयात्मक बैठक राजधानी रायपुर स्थित एकात्मक परिसर, प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय का साल-शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।
संजय पाण्डेय ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और कहा—
“निश्चित रूप से आपके अध्यक्षीय कार्यकाल में संगठन और भी ज्यादा मजबूत होगा।”
बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणदेव सिंह, संगठन महामंत्री पवन साय, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब एवं दयालदास बघेल, पूर्व सांसद पुन्नूलाल मोहले, पूर्व विधायक केराबाई मनहर, प्रदेश अध्यक्ष रामजी लाल, प्रदेश महामंत्री नवीन मरकंडे, टीकाराम पटेल, दीनानाथ हरिनाथ खूंटे, भरत जाटवर, सतीश शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।




