छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

नानक जयंती की पूर्व संध्या सिख समाज की निकली शोभायात्रा

5 वर्ष बाद प्रारंभ हुआ समाज द्वारा प्रदर्शन एवं गतका का आयोजन

सिख समाज की शोभायात्रा का परशुराम सेवा समिति ने किया सत्कार

सतनामी समाज मुल्लाजी पेट्रोल पंप मारवाड़ी समाज जिला भाजपा ने किया स्वागत

सारंगढ़ न्यूज़/ गुरु नानक जयंती प्रकाश पर्व की संध्या में सिख समाज द्वारा नगर में शोभायात्रा के साथ भ्रमण किया गया। नगर के मुख्य चौक चौराहा से होते हुए शोभायात्रा में सिख समाज के प्रबुद्ध जन महिलाएं और बच्चे कीर्तन के साथ नगर भ्रमण की। शोभा यात्रा में खास बात यह रही की 5 वर्ष बाद पुणे सारंगढ़ में प्रदर्शनी एवं गतका का आयोजन किया गया जिसमें नन्हे बच्चों ने शौर्य प्रदर्शन किया तो महिलाओं ने भी आत्मरक्षा का संदेश देते हुए शौर्य प्रदर्शन किया। विभिन्न चौक चौराहे में सर्व समाज द्वारा शोभायात्रा का अभिवादन किया गया। मारवाड़ी समाज सतनामी समाज मलिक परिवार मुल्लाजी पेट्रोल पंप ब्राह्मण समाज और भाजपा संगठन ने शोभायात्रा का स्वागत किया शोभायात्रा में शामिल लोगों को शरबत पिलाई जलपान कराया और एक समाज में भाईचारे का संदेश प्रवाहित किया। उक्त अवसर पर डब्बू केडिया सोनू मलिक अब्बास अली केजार अली हैदर अली ज्योति पटेल संजय पांडे जय बनी विकास थवाईत और सर्व समाज ने शोभायात्रा का अभिवादन किया।

सिक्ख समाज की शोभायात्रा में भगवान परशुराम सेवा समिति द्वारा सेवा सत्कार, सम्मान किया गया। जिसमें समिति द्वारा सिक्ख समाज के इष्टदेव गुरुनानक जी का पूजाअर्चना पुष्पहार व पुष्पवर्षा करते हुए श्रीफल अर्पित के आशीर्वाद प्राप्त किया गया साथ ही शोभायात्रा में उपस्थित सिक्ख समाज के जन समुदाय को पानी चाय बिस्किट से जलपान कराया गया तत्पश्चात श्रीफल से सम्मान किया गया। उक्त अवसर पर भगवान परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष राकेश शुक्ला,भीदिनेश शर्मा, संजय पांडेय, विजय तिवारी, दीपक तिवारी, ओंकार तिवारी, रवि , प्रमोद तिवारी, दिनेश शर्मा, डब्बू तिवारी, गोपेश द्विवेदी, आलोक तिवारी के साथ द्विज जन उपस्थित रहे।

सिख समाज के प्रमुख गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भामरा, खालसा सभा के अध्यक्ष जसविंदर सिंह छाबड़ा सोनू, हरविंदर पाल सिंह बग्गा, हरप्रीत सिंह भामरा, बंटी बग्गा अनिल मल्लिक, सतवीर सिंग बग्गा बंटी,, गुरवेज सिंह छाबड़ा, करणपाल हरविंदर सिंग, महेंद्र अरोरा, मेंबर सींग गुरुप्रीत सिंग अमनदीप सिंह, अमन अरोरा बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button