राजनीतिसारंगढ़ बिलाईगढ़

हंगामा है क्यों बरपा,,,, सारंगढ़ जपं में भरी बैठक से उठकर निकल गए जनपद सभापति

मंचासीनों में जनपद सभापति गायब, निर्वाचित जनप्रतिनिधि की कोई कद्र नहीं

न्यायालय में अटके गौण खनिज के नए व पुराने सदस्यों के बंटवारे में कशमकश

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ जनपद पंचायत में सामान्य प्रशासन एवं सभा की बैठक में हंगामा साफ नजर आया,,,, जनपद के सभापति रोहित महिलाने ने विभागों की बैठक में महिला बाल विकास जनपद पंचायत और अन्य विभागों को आड़े हाथों लेते हुए नाराजगी जाहिर की उन्होंने राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के आमंत्रण कार्ड न मिलने साथ ही महिला बाल विकास या अन्य विभाग के कार्यक्रमों में निर्वाचित जनप्रतिनिधि

जनपद सदस्य व सभापतियों को कार्यक्रम से दूर रखना जानकारी न देने का हवाला देते हुए विरोध प्रदर्शन कर अपनी बात रखते हुए जनपद के चल रहे बैठक से उठकर बाहर निकल गए। बैठक में आय व्यय से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई तो कई विभागों के कार्यों पर भी जनपद सदस्यों ने आपत्ति दर्ज की। न्यायालय में चल रहे प्रकरण गौण खनिज मद के बंटवारे में पुराने जनपद सदस्य और नए जनपद सदस्यों के बीच कसम कस के साथ कई जनपद सदस्यों की नाराजगी साफ नजर आई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button