छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़
दसवीं, बारहवीं बोर्ड परीक्षा के लिए 65 केन्द्राध्यक्ष को दिया गया प्रशिक्षण

सारंगढ़ बिलाईगढ़।दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए जिले के 65 केंद्र के केन्द्राध्यक्ष को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कहा कि दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में केन्द्राध्यक्ष का कार्य बहुत महत्वपूर्ण है। बोर्ड के नियमों का पालन गंभीरता से करें। इसमें व्यक्तिगत द्वेष भावना से कार्य नहीं करना चाहिए। यदि किसी रक्त संबंधी रिश्तेदार का एक ही केंद्र में परीक्षा है वो अपना केंद्र बदलने आवेदन प्रस्तुत करें और पारदर्शिता के साथ इस कार्य को पूर्ण करें। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, जिला शिक्षा अधिकारी जोइधा राम डहरिया सहित, सभी बीईओ आदि उपस्थित थे। प्रशिक्षक एस आर अजय ने सभी बिंदुओं का प्रशिक्षण दिया।




