खर्री पंचायत में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन पहुंचा मनरेगा मजदूरों के बीच

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ ग्राम पंचायत – खर्री छोटे का आश्रित ग्राम सोडिका तह. सारंगढ़, जिला- सारंगढ- बिलाईगढ़ मे चल रहे मनरेगा कार्य मे कार्य कर रहे, मनरेगा श्रमिकों से राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन जिला -सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिलाध्यक्ष नागेश्वर महंत एवं जिला उपाध्यक्ष- कृष्ण कुमार डहरे, जिला महामंत्री -उमाशंकर साहू एवं सारंगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष- श्रवन थूरिया एवं साथीगण द्वारा मनरेगा के विषय मे संवाद किया गया तथा मनरेगा के फायदे को बताया गया, उन्होंने मजदूरों को बताया कि वर्तमान भाजपा सरकार उक्त योजना को पूरी तरीके से परिवर्तित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम को विलोपित कर रही है मजदूरों को जो काम की गारंटी थी अब मजदूर उससे वंचित हो सकते हैं उनके काम की गारंटी खत्म हो सकती है कांग्रेस हर मोर्चे और स्तर पर उक्त योजना को मजदूरों के हित में पूर्व की तरह लागू करने की मांग कर रही है और आप भी इसे ग्रामीण और अन्य मजदूरों को जाकर बताएं कहते हुए मजदूरों के बीच जन जागरूकता फैलाई।




