सारंगढ़ बिलाईगढ़

केडार जलाशय की क्षतिग्रस्त नहर की मरम्मत के लिए जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने कलेक्टर को लिखा पत्र

कलेक्टर की अनुकरणीय पहल, क्षतिग्रस्त नहर स्थल जल संसाधन विभाग के अधिकारी पहुंचे

क्षेत्र की जनता की समस्या मतलब मेरी खुद की समस्या है जनता के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा – संजय भूषण पांडेय जिप अध्यक्ष

सारंगढ़-बिलाईगढ़ न्यूज़/ केडार जलाशय की मुख्य नहर के क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई में आ रही भारी परेशानियों को देखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने जनहित में कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने जिले की कलेक्टर को पत्र सौंपकर नहर की शीघ्र एवं स्थायी मरम्मत कराने की पुरजोर मांग की है।
क्षेत्र के किसानों की निर्भरता इसी केडार जलाशय और उससे जुड़ी नहर प्रणाली पर है। पिछले कुछ समय से नहर के एक हिस्से में बड़ी टूट-फूट आ जाने के कारण पानी खेतों तक पहुँचने के बजाय व्यर्थ बह रहा है, जिससे आगामी फसलों की सिंचाई पर गहरा संकट मंडराने लगा है। प्रशासनिक सुध न मिलने पर स्थानीय ग्रामीणों और किसानों ने स्वयं मिट्टी व बोरियों का अस्थायी बाँध बनाकर पानी रोकने का प्रयास किया है। सिंचाई विभाग को सूचित किए जाने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है, जिसके बाद किसानों ने अपनी इस व्यथा से जिला पंचायत अध्यक्ष को अवगत कराया।

किसानों की समस्या पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने कलेक्टर को प्रेषित पत्र में स्पष्ट किया कि सिंचाई व्यवस्था सीधे तौर पर किसानों की आजीविका से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि “क्षेत्र की समस्या का मतलब मेरी अपनी समस्या है और मैं हर परिस्थिति में अपने क्षेत्र की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूँगा।” उन्होंने कलेक्टर से आग्रह किया है कि सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों की टीम भेजकर मौके का तत्काल निरीक्षण कराया जाए और बिना किसी देरी के नहर के स्थायी जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कराया जाए, ताकि किसानों को पर्याप्त पानी मिल सके और उनकी फसलें प्रभावित न हों।

उक्त पत्र के बाद कलेक्टर ने सार्थक पहल करते हुए क्षतिग्रस्त नहर के उक्त स्थल में निरीक्षण हेतु जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को भेजा जहां अधिकारियों ने उक्त स्थल का निरीक्षण किया है और तत्काल सार्थक पहल की जल संसाधन विभाग के नवपदस्थ ई जमुना वारे जी ने प्रेस को जानकारी दी की मरम्मत का कार्य पूर्ण हो गया है नहर को बांध दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button