अशोका पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सारंगढ़।आज दिनाँक-08/03/2026(रविवार) को स्थानीय अशोका पब्लिक स्कूल में “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस”बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ आगंतुक अतिथियों के द्वारा माता सरस्वती के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पूजा अर्चना के साथ किया गया।इस शुभ अवसर पर मान. डॉ. संजय कन्नौजे जी (कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़),मान. श्रीमती निमिषा पाण्डेय जी(डीएसपी सारंगढ़),मान. श्रीमती सीमा कन्नौजे जी, मान. श्रीमती अन्नू सिंह जी,मान. श्रीमती स्नेहिल साहू जी(एसडीओपी, सारंगढ़),मान. श्रीमती शोभा देवी अग्रवाल जी(अध्यक्ष अग्रवाल महिला समाज),मान. श्रीमती शशिकला अग्रवाल जी(अध्यक्ष अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समाज),मान. श्रीमती आभा केशरवानी जी(अध्यक्ष केशरवानी महिला समाज),मान. श्रीमती हेमंती मेम जी(अध्यक्ष वीरांगना चेरिटेबल ट्रस्ट),मान. श्रीमती मनीप्रभा त्रिपाठी जी(सेवानिवृत्त शिक्षिका),मान. श्रीमती विभावरी सिंह ठाकुर जी(प्राचार्य शासकीय विद्यालय हरदी),मान. सोमा सिंह ठाकुर जी(एबीईओ सारंगढ़),मान. प्रियंका गोस्वामी जी(राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षिका),मान.श्रीमती रजनी पाण्डेय जी(समाजसेवी सारंगढ़),मान. श्रीमती अभिलाषा नायक जी(जिला पंचायत सदस्य)एवं मान. श्रीमती सहोद्रा सिदार जी(जिला पंचायत सदस्य) सम्माननीय अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।समस्त अतिथियों को तिलक व पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत सत्कार किया गया।मान. श्री संजय भूषण पाण्डेय जी (जिला पंचायत अध्यक्ष) ने अपने उदबोधन के माध्यम से नारी शक्ति को नमन करते हुए सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।वहीं इस शुभ अवसर पर विद्यालय के संरक्षक श्री राजेश अग्रवाल जी,विद्यालय के संचालक श्री पुरुषोत्तम अग्रवाल जी एवं प्राचार्य श्री जशबंत मिश्रा जी ने अपने उदबोधन में एक स्वस्थ समाज के निर्माण में नारी शक्ति के महत्व को सर्वोपरि कहा।इस अवसर पर गीत कविता एवं विविध खेलों का भी आयोजन किया गया जहाँ नारी शक्ति ने भाग लेते हुए अपने उत्कृष्टता का प्रमाण दिया।विद्यालय परिवार की ओर से सभी सम्माननीय अतिथियों को साल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट करते सम्मानित किया गया।अंत में स्वल्पाहार के साथ विद्यालय के उप प्राचार्या श्रीमती प्रीति अवस्थी के द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।




