छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

अकीडदत से अदा की गई सारंगढ़ ईदगाह में ईद की नमाज

मुस्लिम जमात में दिया इबादत के साथ खिदमत की मिसाल

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/आज सारंगढ़ मुस्लिम जमात द्वारा बिलासपुर रोड ईदगाह में बड़े ही अकीदत से ईदगाह में ईद की नमाज बेहद सुकून और अकीदत के साथ अदा की गई। नमाज के बाद पूरे शहर में जश्न और सेवा का माहौल देखने को मिला। उक्त अवसर पर मौलाना और हाजियों के साथ बड़े मस्जिद के युवा मुतवल्ली सरताज बेग एवं छोटे मस्जिद के मुतवल्ली इकबाल खान ईदगाह स्थल की समस्त व्यवस्थाओं पर युवा टीम के साथ सक्रिय रहे।

मुस्लिम जमात कीप्रमुख आकर्षण और सेवा कार्य –

शिक्षा को प्रोत्साहन :- ‘मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन’ द्वारा नन्हे बच्चों को कॉपी और कलम भेंट की गई, ताकि त्योहार की खुशी के साथ शिक्षा का महत्व भी बना रहे।

राहगीरों की सेवा: गर्मी को देखते हुए जमात की ओर से राहगीरों के लिए सेवाई, ठंडा पानी और शरबत का विशेष इंतजाम किया गया, जिसका लोगों ने भरपूर लुत्फ उठाया।

सद्भावना का संगम (भारत माता चौक) :- दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक ‘यंग मुस्लिम्स’ की टीम ने भारत माता चौक पर एक शानदार आयोजन किया। यहाँ सारंगढ़ और बाहर से आने वाले सभी भाई-बहनों को ईद की सेंवई और शरबत खिलाकर गले मिला गया और ईद की मुबारकबाद दी गई।

एकता का संदेश :- यह आयोजन न केवल एक धार्मिक उत्सव था, बल्कि सारंगढ़ की गंगा-जमुनी तहजीब की एक खूबसूरत झलक भी थी, जहाँ युवाओं ने मिलकर आपसी प्यार और सद्भाव को बढ़ावा दिया।

क्या कहते हैं मुस्लिम जमात के युवा अध्यक्ष – जनाब सरताज बैग छोटू ने प्रेस को बताया कि बहनों से जमात के हर वर्ग और नन्हे बच्चों ने रमजान के 5 महीने में रोजा रखा और आज ईद के पाक मुकम्मल अवसर पर बहुत ही सादगी शांति और भाईचारे के साथ सारंगढ़ बिलासपुर रोड ईदगाह स्थल पर ईद की नमाज अदा की गई विगत वर्षों की अपेक्षा ईश्वर में नमाज पढ़ने के लिए पर्याप्त सुविधा साथ सजावट इत्यादि का विशेष ख्याल रखा गया जो अब तक के लिए एक नुकरानी नहीं पहला है वेलफेयर मुस्लिम सोसायटी ने नन्हे बच्चों को कॉपी कलम बताकर शिक्षा को प्रोत्साहित भी किया है ताकि समाज में शिक्षा का अलख जगाने मुस्लिम जमात की ओर से आम जनता को सेवई शरबत शीतल जल भारत माता चौक में वितरण किया गया और तहे दिल से ईद की मुबारकबाद अदा की गई।

ऑल मुस्लिम वेल फेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष शेख सलीम खान जी द्वारा ईद के नमाज के बाद ईदगाह में बच्चों को ईद के अवसर पर पेन और कलम दिया गया और एक पैगाम दिया गया कि आप भले ही एक रोटी कम खाओ लेकिन अपने बच्चों को पढ़ाओ और अच्छी शिक्षा दो ताकि आपके बच्चे भी बड़े होकर सही गलत की जानकारी के साथ समझदार हो और कुछ अच्छी मुकाम पर पहुंच सके और अपने माता पिता का नाम रोशन करे और अपने देश का नाम रोशन करने की अच्छी नसीहत दी, उक्त कार्यक्रम में थाना प्रभारी जनाब कामिल हक ने भी नन्हे बच्चों को कॉपी पुस्तके पेन इत्यादि भेंट की।
अध्यक्ष शेख सलीम खान, जामा मस्जिद के सदर सरताज बेग छोटू,सचिव शाहजहां खान a2z, हाजी शेख समीर,हसन खान, मेहराब बेग बाबा खान, हाजी शेख अलाउद्दीन बाबू, अहसान खान, खुर्शीद खान, फिरोज खान,शाहजहां बेग, जावेद खान, हारून खान, मुस्तकीम खान, अखिल रंगरेज,अलकास खान,बिलाल जलाल खान,दानिश खान, सुन्डु, राजा ओड़िया, इशाक खान, मुस्ताक खान,सज्जाद बेग, सलमान, समीर, फरहान, इमरान शाहरुख खान, अल्ताब बेग, राजा, जिशान, हुमायूं, चिंटू, ताहिर खान और समाज के वरिष्ठ और लोग भी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button