आईएएस पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़ का पदभार ग्रहण कीया

कलेक्ट्रेट सभागृह में जिले के अधिकारियों से मुलाकात की सुराज अभियान के कार्यक्रमों की चर्चा की।
सभी अधिकारी 10:00 बजे कार्यालय में पहुंचे, निष्ठा व ईमानदारी पूर्वक कार्य करें – श्रीमती पद्मिनी भोई साहू कलेक्टर
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 7 मई 2026/ भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2016 बैच की आईएएस श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने गुरुवार शाम को कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़ का पदभार ग्रहण कीया और वित्तीय प्रभार से जुड़े रजिस्टर में हस्ताक्षर की। वे इसके पूर्व संचालक कोष एवं लेखा, संचालक पेंशन एवं पंजीयक, फर्म एवं संस्थाएं के पद पर कार्यरत थीं।
गौरतलब हो कि नवपस्थ कलेक्टर ने जिले का कार्यभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। कलेक्टर ने जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक पारदर्शिता और विकास कार्यों की गति बनाए रखना उनका मुख्य लक्ष्य होगा। इस अवसर पर समस्त डिप्टी कलेक्टर, सीईओ, एसडीएम, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जिले के कई विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।




