Uncategorized

मुड़ा तालाब विकास के लिये लाखो रुपये खर्च हुए लेकिन पुलिया की हालत दयनीय

सारंगढ़ – सारंगढ नगर के धरोहर मुड़ा तालाब के विकास या कहना चाहिये सौन्दर्य के लिये विगत पच्चीस वर्ष के दरम्यान नगरीय प्रशासन विभाग ने सारंगढ़ नगरपालिका को लाखो रुपए की स्वीकृति दी हैं लेकिन इस तालाब के पुलिया जिसे मुड़ा तालाब आमाघाट पुलिया के नाम से जाना जाता है इस पुलिया की हालत एकदम दयनीय है जिसका कारण है नगरपालिका मे पदस्थ सब इंजीनियर की लापरवाही जी हां यहा नगरपालिका में मुड़ा तालाब के विकास के लिये जब इस्टीमिट बनाई गई इस पुलिया की सकरी और दयनीय हालात को देख कर भी नजर अंदाज कर यहा के विकास और सौन्दर्यता के लिये बनाई गई इस्टीमिट में आमाघाट पुलिया निर्माण के लिये अलग से इस्टीमिट बनाने की जरुरत सब इंजीनियरो ने नही समझा।यहां उल्लेखनीय रहे कि मुड़ा तालाब के गहरी करण, मुड़ा तालाब पार के पीचिंग और अहाता वाले सौन्दर्यीकरण के छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद लगभग चार पांच करोड रुपए खर्च हो गया है और इस आमाघाट पुलिया की सकरा और दयनीय हालात ज्यों की त्यों हालात मे ही है।इस पुलिया में प्रायः मवेशी जानवर गिरते हैं और कई बाईक सवार राहगीर भी यहा आमाघाट पुलिया मे दुर्घटना के शिकार हो गये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button