कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के अगुवाई में साइकिल रैली और वृक्षारोपण ने दिया पर्यावरण सुरक्षा का संदेश

साइकिल रैली का आयोजन पर्यावरण और फिटनेस का संदेश – कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू
पर्यावरण और खुद को स्वस्थ रखना स्वयं की जिम्मेदारी – संजय पांडेय जिप अध्यक्ष
सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ जिले की संवेदनशील कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने साइकिल दिवस और विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देते हुए साइकिल रैली और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया आयोजन की खास बात यह रही की संयोजन में जिले के जनप्रतिनिधि जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी वरिष्ठ गणमान्य जन के साथ युवा और छात्र भी शामिल होकर बड़ी संख्या में हिस्सा लिए और पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में संकल्प लिया।
जिले के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देते हुए साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसे नंदकिशोर केजरीवाल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। सुबह 7:00 बजे कलेक्टर निवास विश्रामगृह सारंगढ़ से प्रारंभ होकर 3 किमी में नवीन जिला कलेक्ट्रेट कंपोजिट बिल्डिंग में रैली समाप्त हुई। जहां स्वयं रैली की अगवाई जिला कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी साहू ने किया साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय श्रीमती केराबाई मनहर पूर्व विधायक ज्योति पटेल जिला अध्यक्ष श्रीमती निमिषा पाण्डेय प्रभारी पुलिस अधीक्षक व जिले के जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी और गणमान्य जन शामिल रहे।
वृक्षारोपण के अवसर पर जिले की संवेदनशील कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी साहू जी ने कहा कि यह आयोजन पर्यावरण को सुरक्षित रखने का एक बड़ा संदेश था, इस आयोजन में आप सभी की भागीदारी ने पर्यावरण सुरक्षा के संकल्प को जन जन तक पहुंचने में सहयोग किया है। मेरी अपील है कि आप साइकिल का उपयोग करें, अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपना योगदान दें। आप सभी का सहयोग इस संदेश और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक रहा आप सभी का आभार।
जिला पंचायत के प्रथम अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने कहा की आयोजन पर्यावरण सुरक्षा के साथ-साथ हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग बनाता है। साइकिल का उपयोग अपने सेहत को तंदुरुस्त रखने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में हम करे। हम सब का प्रयास रहे कि सप्ताह में एक दिन हम साइकिल का प्रयोग करें यह केवल आज ही के दिन के लिए नहीं है अपने जीवन में साइकिल चलाकर या फिर खेल गतिविधियों में शामिल रहकर अपने स्वास्थ्य को स्वस्थ रखा जा सकता है। सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन और आयोजकों को शुभकामनाएं और सभी उपस्थित जनों को साधुवाद।
आज विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर की अगुवाई में एक शानदार पहल की गई है। इस आयोजन ने न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, बल्कि लोगों को सेहतमंद रहने के लिए भी प्रेरित किया।
साइकिल रैली का आयोजन फिटनेस का संदेश :- जिला कलेक्टर के नेतृत्व में सैकड़ों नागरिकों, युवाओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने साइकिल रैली में भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को शारीरिक रूप से सक्रिय रहने के लिए प्रोत्साहित करना था।
जागरूकता :- रैली के जरिए शहरवासियों को प्रदूषण मुक्त यातायात अपनाने के लिए जागरूक किया गया।
कलेक्टर की अगुवाई में वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण :- सिर्फ साइकिल चलाने तक ही यह आयोजन सीमित नहीं रहा। इसे पर्यावरण को सुरक्षित रखना और स्वास्थ्य के प्रति बड़ा संदेश बताया। जिला कलेक्टर ने खुद पौधा लगाकर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की।
हरा-भरा भविष्य :- उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे न केवल पौधे लगाएं, बल्कि उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी लें ताकि आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा मिल सके।
“सप्ताह में एक दिन साइकिल” का संकल्प :- कलेक्टर ने जिले के नागरिकों और विशेषकर सरकारी कर्मचारियों से एक बेहद व्यावहारिक अपील की जिसमें
“हफ्ते में कम से कम एक दिन (जैसे नो-व्हीकल डे) अपनी कार या बाइक छोड़कर साइकिल का उपयोग करें। उन्होंने कहा किइस पहल के बड़े फायदे है जैसे :-
“बेहतर स्वास्थ्य” – नियमित साइकिल चलाने से दिल की बीमारियां दूर रहती हैं, मोटापा घटता है और मानसिक तनाव कम होता है।
पर्यावरण को राहत – सप्ताह में सिर्फ एक दिन साइकिल का इस्तेमाल करने से ईंधन की भारी बचत होगी और शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) सुधरेगा।
आर्थिक बचत – महंगे पेट्रोल-डीजल के खर्च पर सीधे लगाम लगेगी।
गौरतलब हो कि जिला कलेक्टर एवं प्रशासन की यह पहल तभी पूरी तरह सफल होगी जब हम और आप इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएंगे। इस हफ्ते से आप भी “सप्ताह में एक दिन साइकिल” के संकल्प से जुड़िए और एक स्वस्थ और प्रदूषण मुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दीजिए।
उक्त अवसर पर अमित अग्रवाल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल जनभागीदारी अध्यक्ष महाविद्यालय, गोल्डी नायक संपादक व जिलाध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ, जय प्रकाश बानी भाजपा मंडल अध्यक्ष, हरिनाथ खूंटे प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, विजेंद्र गुड्डू यादव कराते संघ, शंकर तायल, नत्थू केडिया, घनश्याम बंसल, डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, शिक्षा शर्मा डिप्टी कलेक्टर,, एसडीएम वर्षा बंसल, डीएसपी संतोषी ग्रेसी, एसडीओपी स्नेहिल साहू, गणेश कुर्रे जिला खाद्य अधिकारी, जे आर डहरिया जिला शिक्षा अधिकारी, एसएन सिंहा तहसीलदार, राधेश्याम नायक जनपद सीईओ, प्रकाश पटेल नायब तहसीलदार, लिंगराज पटेल जिला रेडक्रास अधिकारी, आर आई जितेंद्र चंद्रा, कौशल ठेठवार खेल एवं युवा कल्याण प्रभारी अधिकारी, फकीरा यादव खेल अधिकारी, सोमा सिंह ठाकुर बीईओ सारंगढ़, विमल अजगल्ले, नंद कु बंजारे, विशेष रूप से शामिल रहे। मंच का सफल संचालन डॉक्टर बी आर तिवारी ने किया।




