छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत के एकाएक दौरा कांग्रेस में क्या मायने

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत का सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में ऐतिहासिक दौरा,

जहां विभिन्न पड़ावों पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका अभूतपूर्व स्वागत किया

गिधौरी में संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, सरसीवा में नीतीश बंजारे, कोदवा में लता जाटवर और सारंगढ़ में ब्लॉक कांग्रेस ने किया स्वागत

जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के निवास में जिला कांग्रेस और परिवार जनों ने किया अभूतपूर्व अभिनंदन

गिधौरी में घनश्याम मनहर, सूरज तिवारी, गोल्डी नायक संगठन महामंत्री, उमेश केसरवानी ने कीया अभिनंदन

पेंड्रावन में जिला अध्यक्ष तारा देवांगन पदमा मनहर पूर्व विधायक पुरुषोत्तम साहू संजय दुबे पवन अग्रवाल विनोद भारद्वाज रमेश खूंटे राजू राकेश जितेंद्र ने किया स्वागत

सारंगढ़ में राकेश पटेल, रामनाथ सिदार, सतीश श्रीवास, शाहजहां खान मितेंद्र यादव, बिजेन्द्र गुड्डू के नेतृत्व में हुआ स्वागत

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में डॉ चरण दास महंत का दौरा राजनीतिक जानकारों के अनुसार कई कयासों को जन्म दे रहा है। राजनीतिक जानकार इसके अलग – अलग मायने लगा रहे हैं। आज सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के प्रारंभिक सीमा गिधौरी में डॉ सी डी महंत के काफिले के पहुंचते ही पूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय के अगुवाई में ढोल नगाड़े और पटाखों के साथ जिले भर के नेताओं और सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने महंत जी का अभूतपूर्व स्वागत किया। माननीय चंद्रदेव राय ने सभी कार्यकर्ताओं से महंत जी की मुलाकात कराई और सॉल श्रीफल से उनका आत्मीय अभिवादन किया। उस दरमियान जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने उनका पुष्प हार और कांग्रेसी गमछे से स्वागत किया। हेमंत दुबे, छत्रसाल साहू प्रदेश सचिव, सूरज तिवारी, घनश्याम मनहर, गोल्डी नायक, उमेश केसरवानी, लता जाटवर ने स्वागत के साथ उनकी अगवानी की, उनके साथ आए उनके सुपुत्र सूरज महंत, विधायक शेष हरबंस, पूर्व विधायक विनय जायसवाल का कांग्रेसियों ने अभिनंदन किया। स्थानिय कांग्रेस नेताओं में डॉ दिलीप अनंत कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष, सहदेव सिदार आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, दया साहू पूर्व पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष, मित्रभान साहू प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग, परमानंद साहू जिला उपाध्यक्ष, सिद्धांत मिश्रा जनपद पूर्व अध्यक्ष, केशव साहू, कान्हा दुबे, सोनू सागर, प्रकाश साहू, योगेश साहू , डॉ हरि पटेल, अर्जुन केवंट, शिव कश्यप जवाहिर प्रधान, युगल किशोर साहू के साथ युवा कांग्रेस की टोली ने नारेबाजी और गर्मजोशी से उनका अभिवादन किया।

सरसीवा में युवा नेता नीतीश ने किया स्वागत – महंत जी का काफिला सरसीवा पहुंचा, जहां सरसीवा बस स्टैंड चौक में नीतीश बंजारे जिला महामंत्री और युवा कार्यकर्ताओं के द्वारा महत जी का स्वागत किया गया।

जिलाध्यक्ष गृह ग्राम पेंड्रावन मैं हुआ ऐतिहासिक स्वागत – महत जी का काफिला पेंड्रावन जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन जी के निवास पहुंचा जहां ताराचंद देवांगन और उनके परिवार जनों ने तिलक लगाकर आरती उतार कर महंत जी का आत्मीय स्वागत किया, जहां पूर्व विधायक श्रीमती पदमा मनहर पुरुषोत्तम साहू पूर्व गौ सेवा आयोग सदस्य, पवन अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष, संजय दुबे पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, विनोद भारद्वाज जिला पंचायत सदस्य, रमेश खुटे मंडल अध्यक्ष, राकेश जाटवर राजू यादव मंडल अध्यक्ष जितेंद्र पुराईन मंडल अध्यक्ष, ईश्वर सिदार पूर्व जिला पंचायत सदस्य, गोलू ठाकुर और देवांगन समाज ने भी उनका अभिवादन किया। चाय के चुस्कियो के साथ एक-एक कर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से महंत जी ने मुलाकात की। जिला अध्यक्ष तारा देवांगन जी ने महंत जी के साथ आए सभी जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस के नेताओं का गमछा और साल भेंट कर अभिवादन किया।

कांग्रेस नेत्री लता जातवार के नेतृत्व में कोतवा में हुआ स्वागत – तत्पश्चात महत जी का काफिला कोसमकुंडा बिलाईगढ़ विधायक निवास पहुंचा। भेंट मुलाकात के बाद वे सारंगढ़ के लिए रवाना हुए, जहां रास्ते में ग्राम कोदवा में कांग्रेस नेत्री लता जाटवर ने कांग्रेस का कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया। महंत जी वह कांग्रेस नेता गण लता जाटवर के निवास पहुंचे, सभी से भेंट मुलाकात कर वे सारंगढ़ के लिए रवाना हुए। उनके साथ शेष हरबंस विधायक, चंद्रदेव राय पूर्व संसदीय सचिव, श्रीमती पद्मा मनहर पूर्व विधायक, विनय जायसवाल पूर्व विधायक, ताराचंद देवांगन जिला अध्यक्ष सूरज तिवारी व कांग्रेस नेता साथ रहे।

सारंगढ़ भारत माता चौक में स्वागत :- सारंगढ़ पहुंचने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पटेल, रामनाथ सिदार शहर अध्यक्ष, सतीश श्रीवास, शाहजहां खान अल्प संख्यक जिला अध्यक्ष, मितेंद्र यादव पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष, और बिजेन्द्र गुड्डू कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस के साथ प्रदेश प्रतिनिधि द्वय सूरज तिवारी, घनश्याम मनहर, गोल्डी नायक जिला महामंत्री, विनोद भारद्वाज जिला पंचायत सदस्य, विक्की पटेल जनपद सभापति, राजू यादव मंडल अध्यक्ष, कुशल साहू मंडल अध्यक्ष, शंकर चौहान, राकेश जाटवर, कमल यादव जिला सचिव, राकेश तिवारी जिला सचिव, हेमंत चंद्रा, हारून खान, शाहजहां बेग, राम सिंह ठाकुर, रामेश्वर चंद्र, राम कुमार श्रीवास, रामेश्वर नोनो पटेल, आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने महंत जी से सौजन्य भेंट की।

इस पूरे दौरे के दौरान डॉ. चरण दास महंत विशेष रूप से जिला अध्यक्ष और स्थानीय विधायक सारंगढ़ के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगामी रणनीतियों पर चर्चा की और कुछ देर रुकने के बाद में सीधे कोरबा के लिए रवाना हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button