थाना डोंगरीपाली की गांजा तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

आयशर ट्रक में इमली बोरी के नीचे में छिपाकर अवैध गांजा तस्करी करते 02 आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से एक आयशर ट्रक क्रमांक UP30DT 5256 कीमती 1500000 एवं 94 किलो गांजा कुल कीमती 940000 रुपये एवं तीन नग मोबाइल फोन जप्त।
गिरफ्तार आरोपी :-
* 1.जगत मोदक पिता स्व शिबू मोदक उम्र 52 वर्ष ग्राम आलर गाड़ियाबस्ती थाना पुटकी जिला धनबाद झारखंड *
* 2. सुनील बर्मा पिता स्व नाथूराम बर्मा उम्र 40 वर्ष ग्राम पटरादेह थाना नर्मदापुरम जिला नर्मदापुरम मध्य प्रदेश
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती निमिषा पाण्डेय के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर उप पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ श्रीमती संतोषी ग्रेस के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भगवती प्रसाद कुर्रे के कुशल नेतृत्व मे दिनांक 29/06/2026 को जरिये मुखबीर सुचना पर सुहेला बरमकेला मुख्य मार्ग में ग्राम डोंगरीपाली मोड़ के पास घेराबंदी कर सोहेला उड़ीसा की ओर से आ रही आयशर ट्रक क्रमांक UP 30 DT 5256 के चालक जगत मोदक एवं खलासी सुनील बर्मा को रोक कर पूछताछ कर ट्रक के ट्राली में करीब 12 टन इमली से भरे बोरी के नीचे छिपाकर रखा कुल 94 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 940000 तथा एक लाल रंग की आयशर ट्रक क्रमांक UP30DT 5256 कीमती 1500000 एवं घटना में प्रयुक्त तीन नग मोबाइल फोन को विधिवत जप्त कर आरोपी जगत मोदक एवं सुनील बर्मा के विरुद्ध थाना डोंगरीपाली में अपराध क्रमांक -27/26 धारा 20 बी,29 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही मे सउनि भगवती प्रसाद कुर्रे , छोटे लाल सिदार,प्र0आर0- गजानंद पटेल , आरक्षक- ओमप्रकाश सिंह,सुदर्शन राणा,गोपी सिदार ,किरन यादव एवम समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।




