कबीर जी के दोहे,विचार और साखी आज भी जीवन में प्रासंगिक है– संजय पाण्डेय ,विधायक उत्तरी जांगडे,सोनी बंजारे सहित अन्य गणमान्य नागरिक रहें उपस्थित

कबीर जी के दोहे, विचार और साखी आज भी जीवन में प्रासंगिक है– संजय पाण्डेय ,
विधायक उत्तरी जांगडे, सोनी बंजारे, कमल निराला सहित अन्य गणमान्य नागरिक रहें उपस्थित
सारंगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ संत कबीर दास जी के प्राकट्य दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय सारंगढ़ में मानिकपुरी जिला समिति के द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने संत कबीर दास जी के समाज में नव निर्माण में योगदान, अंधविश्वास के प्रति जन जागरूकता के बारे बताते हुए कहा कि संत शिरोमणि कबीर दास जी जीवन पर्यंत समाज के उत्थान और प्रगति के लिए कार्य करते रहें।उनके विचार,दोहे,और साखी आज भी जीवन में प्रासंगिक है। हम सबको संत कबीर दास जी के संदेशों,विचारों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने कहा कि कबीर दास जी से संदेश सत्य, प्रेम, सदभाव, समानता और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भी उनके विचार,सामाजिक समरसता ,नैतिक मूल्यों और आपसी भाईचारा को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने युवा पीढ़ी से आग्रह करते हुए कहा कि आज के युवाओं को भी संत कबीर दास जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए ईमानदारी, सत्य, परिश्रम और मानव सेवा के मार्ग पर चढ़ाना चाहिए। संत कबीर जी के विचार समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कार्यक्रम के अंत में समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राएं एवं समाज सेवी को सम्मानित किया गया।आज के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में स्थानीय विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे एवं पार्षद कमला निराला, मानिकपुरी समाज के पदाधिकारीगण, महिला मंडल एवं भारी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहें है।




