छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के जन्मदिन पर सारंगढ़ कांग्रेस ने रायपुर राजीव भवन में मनाया जन्मदिन

जिलाध्यक्ष तारा देवांगन, पूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, पूर्व विधायक पद्मा मनहर व वरिष्ठ कांग्रेसियों ने शाल और कांग्रेसी गमछे से किया सम्मान

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी के जन्मदिन के अवसर पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन राजधानी रायपुर पहुंच कांग्रेस भवन में केक काटकर प्रदेश अध्यक्ष जी का जन्मदिन मनाया। जिला अध्यक्ष के साथ पूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय एवं पूर्व विधायक श्रीमती पदमा मनहर ने साल और गमछा पहनाकर उनका अभिवादन कर शुभकामनाएं दी। उक्त अवसर पर जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी प्रदेश प्रतिनिधि सुरज तिवारी, घनश्याम मनहर, पुरुषोत्तम साहू पूर्व गौ सेवा आयोग सदस्य, संजय दुबे पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, हेमंत वरिष्ठ कांग्रेस, जि पं सदस्य विनोद भारद्वाज, सिद्धांत मिश्रा पूर्व जनपद अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष गण राकेश पटेल, रामनाथ सिदार, सतीश श्रीवास, राकेश जाटवर, हेमंत चंद्र ने उनसे आदमी भेंट कर सॉल पहनाकर शुभकामनाएं दी। माननीय दीपक बैज जी ने सभी कार्यकर्ताओं से सहर्ष मुलाकात कर उनका बधाई स्वीकार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button