छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

सर्पदंश से मृतक के वारिस के लिए कलेक्टर ने 4 लाख रूपये आर्थिक सहायता की दी स्वीकृति

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 23 जुलाई 2026/जिले के बरमकेला तहसील अंतर्गत ग्राम लेन्धरजोरी की रहने वाली उर्मिला सेठ 45 वर्षीय की विगत 3 नवंबर को सर्पदंश के कारण मृत्यु हो गई थी। मामले में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र (संशोधित 1 दिसंबर 2022) के प्रावधानों के तहत प्रकरण का परीक्षण किया गया। इसके बाद कलेक्टर ने मृतिका के पति एवं निकटतम वारिस दामोदर सेठ को सयुंक्त रूप से 4 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृति का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार सहायता राशि का भुगतान हितग्राही के बैंक खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से किया जाएगा। यह स्वीकृति शासन से आबंटन प्राप्त होने की प्रत्याशा में प्रदान की गई है। शासन से राशि प्राप्त होने के बाद इसका समायोजन किया जाएगा। साथ ही नियमानुसार प्रभावित परिवार को इस मद के अतिरिक्त अन्य परिवार सहायता राशि देय नहीं होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button