छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़
उत्कर्ष योजना अंतर्गत कक्षा 6 में एडमिशन के लिए हुई काउन्सलिंग निरस्त

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 23 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी योजना (पूर्व नाम, जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत कक्षा 6 में दाखिला के लिए वर्ष 2026-27 में छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त जिले में 14 जुलाई 2026 क़ो की गई काउन्सलिंग कार्यवाही क़ो आयुक्त, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग कार्यालय ने निरस्त किया है। आगामी दिनों में काउन्सलिंग की कार्यवाही हेतु निर्देश एवं तिथि की सूचना पृथक से दी जायेगी।




