छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

बलौदा बाजार जिले के लिए गर्व का क्षण,नवीन अमलीडीह के लखन लाल प्रधान बने जिले के प्रथम कबड्डी नेशनल ऑफिसियल

बिलाईगढ़ / बलौदा बाजार जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गूंजा है! ग्राम पंचायत नवीन अमलीडीह के वरिष्ठ कबड्डी खिलाड़ी एवं रेफरी श्री लखन लाल प्रधान को “भारतीय कबड्डी संघ द्वारा आयोजित नेशनल ऑफिसियल “” के पद पर चयनित किया गया है!
बलौदा बाजार जिले से इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पद पर पहुंचने वाले वे पहले व्यक्ति हैं ! उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे जिले सहित गिधौरी क्षेत्र में खुशी की लहर है!

लखन लाल प्रधान “”कोलता “”समाज से आते हैं! उनकी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर “कोलता”समाज के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए! हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ‘ समाज के लोगों ने कहा कि लखन लाल प्रधान ने अपनी मेहनत और समर्पण से न केवल प्रदेश जिले एवं पूरे कोलता समाज का नाम रोशन किया है/
लखन लाल प्रधान हम सभी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं/हमें पूर्ण विश्वास है कि वे आगे भी इसी तरह अपनी मेहनत से जिले व क्षेत्र का नाम ऊंचा करते रहेंगे/
खेल प्रेमियों सामाजिक संगठनो और क्षेत्र वासियों ने भी उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है /

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button