सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ खेलभाटा स्टेडियम में फुटबॉल और सॉफ्टबॉल संभाग स्तरीय स्पर्धा संपन्न

जिला क्रीड़ा अधिकारी कौशल ठेठवार ने खेल शिक्षकों और खिलाड़ियों का जताया आभारफुटबॉल पुरुष में रायगढ़ ने बिलासपुर को फाइनल में हराया फुटबॉल महिला में शक्ति को कोरबा ने हरायासॉफ्टबाल महिला पुरुष में मुंगेली जिला रही प्रथम सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय खेलभाटा स्टेडियम में आज स्कूल शिक्षा विभाग के संभाग स्तरीय फुटबॉल और सॉफ्टबॉल खेल स्पर्धा का आयोजन संपन्न हुआ।जहां जिले के संभाग के आठ जिलों ने शिरकत की। बिलासपुर संभाग से बिलासपुर पेंड्रा मुंगेली जांजगीर शक्ति रायगढ़ और सारंगढ़ ने हिस्सा लिया। फुटबॉल के मैच में पुरुष वर्ग से फाइनल में बिलासपुर को अंतिम चरणों में रायगढ़ ने एक गोल से मात दी तो वही महिला वर्ग में कोरबा ने शक्ति को पछाड़ा। सॉफ्टबॉल में पुरुष और महिला वर्ग में मुंगेली और जांजगीर से मुंगेली का दबदबा रहा। फुटबॉल मैच के रेफरी त्रिलोक मैत्री दिलीप यादव और पीटीआई रमीज राजा रहे। खेल स्पर्धा चयन प्रक्रिया में वरिष्ठ खिलाड़ियों तथा खेल संघ का भी विशेष सहयोग रहा।जिला क्रीड़ा अधिकारी कौशल ठेठवार ने जिले के कलेक्टर जिला प्रशासन जिले के तमाम खेल अधिकारियों सभी आगंतुक खेल प्रशिक्षकों खिलाड़ियों आयोजन में सहयोगी वरिष्ठ नगर के खिलाड़ियों खेल संगठनों का आभार जताया। कहा कि यह एक बड़ी स्पर्धा है आठ जिलों ने यहां शिरकत की है। जिनमें संभाग स्तरीय टीम का चयन करना है। सभी जिलों की टीमों के लिए नाश्ते और भोजन की व्यवस्था सारंगढ़ खेल भाटा स्टेडियम की व्यवस्था मंच की व्यवस्था से सभी खिलाड़ी खुश है यह आयोजन की सफलता है। मैं सभी सहयोगियों का आभार जताता हूं। अक्टूबर माह में जिले में पांच संभागों की राज्य स्टारी ए फुटबॉल स्पर्धा का आयोजन होगा।

वरिष्ठ खिलाड़ी खेल संघ के अध्यक्ष गोल्डी नायक में उक्त आयोजन की प्रशंसा की, जिला प्रशासन खेल विभाग शिक्षा विभाग और सारे खेल प्रशिक्षकों तथा खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा। खेल के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉक्टर दीपक जायसवाल जी सर्जन की स्वास्थ्य सुविधाएं की तारीफ की, सारंगढ़ रियासत कालीन समय से फुटबॉल खेल के लिए प्रसिद्ध है जिले को फुटबॉल खेलो इंडिया के तहत चयनित भी किया गया है। आप सभी खिलाड़ी और मेहनत करें और आगे बढ़े। अच्छे आयोजन के लिए जिला प्रशासन शिक्षा और खेल विभाग को बधाई।सहायक क्रीड़ा अधिकारी फकीरा यादव ने सभी अंगूठी यूके खेल प्रशिक्षकों खिलाड़ियों गणमान्य जनों पत्रकारों खेल संघो खेल संगठनों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।उक्त अवसर पर कौशल ठेठवार जिला क्रीड़ा अधिकारी शेख कासिम पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी, फकीरा यादव सहायक जिला अधिकारी, मोहन कैवर्त, आरती शुक्ला, श्रुति चौबे, ममता साहू, पूजा अकेला, राजा राम उरांव, रमीज रजा, अखिलेश मिश्रा, मनोहर पैंकरा, राजकुमार पैंकरा, सुरेंद्र पैंकरा, गोविंदराम साहू, त्रिलोक मैत्री, दिलीप यादव खेल प्रशिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। बाहर से आए खेल प्रशिक्षक जफर अली मोहन थापा अभिषेक गुप्ता संजय शुक्ला मुकेश कश्यप खगेश भारद्वाज गप्पू किशोर तिर्की ने खेल आयोजन चयन प्रक्रिया में सहयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button