सारंगढ़ बिलाईगढ़
कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने की प्रशासनिक फेरबदल,सारंगढ़-बिलाईगढ़ में तहसीलदारों का तबादला

सारंगढ़-बिलाईगढ़ न्यूज/ जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और राजस्व कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने चार अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
किसे मिली कहाँ की जिम्मेदारी?
कोमल प्रसाद साहू – प्रभारी तहसीलदार सरिया से प्रभारी तहसीलदार बरमकेला।
पुष्पेंद्र कुमार राज – तहसीलदार बरमकेला से तहसीलदार सरिया।
कमलेश कुमार सिदार – तहसीलदार बिलाईगढ़ से तहसीलदार भटगांव।
निलिमा अग्रवाल – तहसीलदार भटगांव से तहसीलदार बिलाईगढ़।
तत्काल प्रभाव से आदेश लागू – कलेक्टर द्वारा जारी निर्देशानुसार सभी अधिकारियों को तुरंत अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से आम नागरिकों को बेहतर और त्वरित सेवाएं मिल सकेंगी।




