सारंगढ़ बिलाईगढ़

प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने 1.24 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने सारंगढ़ में विभिन्न भवनो का किया लोकार्पण

स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, इनडोर हॉल, पशु चिकित्सा विभाग के भवन निर्माण से जिला मुख्यालय में अधोसंरचना का हुआ विकास

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 10 अगस्त 2026/ उच्च शिक्षा, राजस्व व आपदा प्रबंधन, पुनर्वास मंत्री सह सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने सारंगढ़ में 74 लाख 59 हजार रूपये की लागत से निर्मित पशु चिकित्सा विभाग के जिला कार्यालय भवन, 50 लाख रूपये की लागत से निर्मित स्वास्थ्य विभाग सीजीएमएससी के अतिरिक्त कक्ष एवं बीपीएचयू भवन, जिला अस्पताल में मेडिसीन वार्ड और जनभागीदारी मद से निर्मित शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय के अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया।

इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री ने ऑफिसर्स क्लब बैडमिंटन इंडोर हाल के उद्घाटन के साथ साथ वहां जिम में व्यायाम मशीन में एक दो स्टेप जिम किये, वहीं एक ओर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू और विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े तथा दूसरी ओर संजय पांडेय जिप अध्यक्ष एवं स्वय बैडमिंटन के खेल 2 मिनट खेले। इस दौरान परिसर में मंत्री ने वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण के दरमियान मंत्री जी ने जिले के चार उत्कृष्ट खिलाड़ी जिन्हें राज्य शासन सरकारी नौकरी प्रदान करेगी, उनसे मुलाकात की उनमें मोहम्मद वसीम सूरज अग्रवाल रितेश एवं सौरभ यादव से भेंट की उस दरमियान जिला क्रीड़ा अधिकारी कौशल ठेठवार जिला खेल संघ अध्यक्ष गोल्डी नायक मोहम्मद खलील वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी विजेंद्र गुड्डू यादव वरिष्ठ जिम ट्रेनर अल्ताफ बैंक राष्ट्रीय खिलाड़ी भी विशेष रूप से शामिल हुए और मंत्री जी ने उनसे मुलाकात की और शुभकामनाएं दी।

जिला कलेक्टर व अधिकारियों की प्रशंसा – मंत्री जी ने जिम के निरीक्षण के दरमियान जिला कलेक्टर की सराहना की उन्होंने कहा की निश्चित रूप से जिले के लिए एक नया भवन है जहां जिम और बैडमिंटन ग्राउंड वह भी इतनी सुंदर रूप से व्यवस्थित ढंग से जिले को मिला है और इस तरह से जिले में ऑफीसर्स क्लब बनना यह भी एक बड़ी बात है साथ में इस कंपाउंड में जो गार्डनिंग दिख रही है सराहनी है। उन्होंने विधायक जी अध्यक्ष जी और जनप्रतिनिधियों को भी जिम का प्रतिदिन उपयोग करने की सलाह दी और साथ ही इसे सुव्यवस्थित रखने पर भी जोर दिया। इस दरमियानं ज्योति पटेल, श्रीमती केराबाई मनहर, सुभाष जलान, अजय नायक, जय बानी, जिला पुलिस कप्तान सुनील शर्मा, ऋषिकेश तिवारी जिला पंचायत सीईओ, शिक्षा शर्मा डिप्टी कलेक्टर, उमेश साहू एसडीएम, राधेश्याम नायक जनपद सीईओ, दिनेश नायक, कौशल ठेठवार जिला सहायक क्रीड़ा अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

राजस्व मंत्री ने ग्राम छुहीपाली में सीड बाल के वृहद कार्यक्रम में सीड बाल और वृक्षारोपण किया। वहीं लौटते समय जिला कार्यालय के सयुंक्त भवन (कंपोजिट बिल्डिंग) का निरीक्षण किया। शाम 5 बजे राजस्व मंत्री ने मंडी प्रांगण सारंगढ़ में स्वामित्व योजनांतर्गत अधिकार किसानों को अभिलेख वितरण किया।

स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, पशु चिकित्सा विभाग के भवन निर्माण से जिला मुख्यालय में अधोसंरचना का विकास हुआ है। इन कार्यक्रमों में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एस पी सुनील शर्मा, विधायक उत्तरी जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, मनोज जायसवाल जन भागीदारी अध्यक्ष, श्रीमती मनहर पूर्व विधायक, शिवमती सारधन चौहान छाया विधायक आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button