सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ में देशभक्ति का दिखा जज़्बा: कलेक्टर और एसपी ने स्कूली बच्चों संग लगाई स्वतंत्रता दौड़

जीवन में पढ़ाई और खेल दोनों जरूरी, आप सब अनुशासित बने – श्रीमती पद्मिनी भोई साहू कलेक्टर

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है – सुनील शर्मा एसपी

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 14 अगस्त 2026:/ स्वतंत्रता पर्व के पावन अवसर पर जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को भव्य जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित इस दौड़ में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, खेल प्रेमियों, पत्रकारों और लगभग एक हजार से अधिक स्कूली बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

प्रातः 7:00 बजे कलेक्टर कार्यालय परिसर से शुरू हुई यह स्वतंत्रता दौड़ शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई खेलभाठा मैदान में समाप्त हुई।

तिरंगा, शपथ और अधिकारियों का संदेश –
समापन अवसर पर कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सभी प्रतिभागियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा के लिए ‘तिरंगा शपथ’ दिलाई। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा:
“जीवन में अनुशासन और पढ़ाई बेहद जरूरी है। एक स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही आपके सर्वांगीण विकास में सहायक होता है। इसलिए प्रत्येक छात्र को अपने जीवन में कम से कम एक खेल अवश्य शामिल करना चाहिए। आप सभी को आजादी के पर्व की शुभकामनाएं।”

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुनील शर्मा ने युवाओं को जीवन में सही मार्गदर्शन देते हुए कहा:
“स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। रील्स की काल्पनिक दुनिया का कोई हीरो नहीं होता, बल्कि रियल लाइफ में देशभक्ति और राष्ट्र सेवा करने वाला ही असली हीरो है।” उन्होंने बच्चों को फ़ास्ट फ़ूड से परहेज करने, साइबर क्राइम व ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने, कम उम्र में शादी न करने और नशे से दूर रहकर अपने करियर पर ध्यान देने की सलाह दी।

इसके साथ ही, गणमान्य नागरिक ज्योति पटेल एवं जय बानी ने अपने उद्बोधन में ने वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराया।

जिला कलेक्टर ने उपस्थित जन अधिकारियों और छात्रों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। शिक्षा विभाग में कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित जन गण मन नागरिक अधिकारियों और छात्रों को नींबू पानी ड्राई फ्रूट्स पोहा का नाश्ता कराया जिसे स्वयं तहसीलदार एसएन सिन्हा कौशल ठेठवार जिला खेल अधिकारी ने बच्चों को वितरित किया।

अधिकारी दिखे स्वच्छता की दिशा में कार्यरत – डिप्टी कलेक्टर वर्षा बंसल और कई अधिकारी आसपास के कचरो को डस्टबिन में डालते हुए नजर है 15 अगस्त से पूर्व कार्यक्रम स्थल को स्वच्छ बनाए रखने की दिशा में उन्होंने एक अलग ही संदेश दिया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति – इस आयोजन में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू और एसपी सुनील शर्मा के अलावा जनप्रतिनिधि ज्योति लाल पटेल, मनोज जायसवाल, हरिनाथ खूंटे, गोल्डी नायक संपादक, समीर सिंह ठाकुर, अविनाशपुरी गोस्वामी, जीवन रात्रे, गणमान्य नागरिक नत्थू केडिया, महेंद्र अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, डिप्टी कलेक्टर वर्षा बंसल,एसडीएम उमेश साहू, एसडीओपी गोविंद दीवान, जिला शिक्षा अधिकारी जे.आर. डहरिया, सोमा सिंह ठाकुर बीईओ, खेल अधिकारी कौशल ठेठवार फकीरा यादव मोहन कैवर्त राजाराम उरांव अखिलेश मिश्रा श्रुति चौबे आरती शुक्ला पूजा अकेला ममता साहू विमल अजगल्ले हॉस्टल विभाग, जितेंद्र चंद्र पुलिस विभाग, सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, पुलिस बल, गणमान्य जन और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button