सारंगढ़ बिलाईगढ़

बनियापारा गणेश उत्सव समिति ने विधि-विधान से संपन्न की बाँस पूजा

सारंगढ़ न्यूज़/ श्री गणेशाय नमः के जयघोष के साथ आज शुक्रवार को बनिया पारा गणेश उत्सव समिति द्वारा गणेश उत्सव की तैयारियों के क्रम में विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ बाँस पूजा संपन्न की गई। पूजा-अर्चना के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान गणपति की आराधना कर सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की।
इस पावन अवसर पर गजेंद्र गुप्ता, शुभम केसरवानी, शिवम केडिया एवं संस्कार गुप्ता ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना में सहभागिता निभाई तथा गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया। समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ पूजा कार्यक्रम में भाग लिया। ,विदित हो गणेशोत्सव पर्व आने के पूर्व ही बनिया पास के नवयुवकों द्वारा यहां मोहल्ले में बांस पूजा की जाती है जिसकी मान्यता हैं कि इस बांस पूजा से नवयुवको की तरक्की होती है और मोहल्ले में सुख शांति के साथ ही मोहल्ले वासियों का काम काज निर्विघ्न संपन्न होता हैं।बनिया पारा निवासी गणेशोत्सव पर्व भारी धूमधाम से मनाते हैं।
गणेश उत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। समिति द्वारा आगामी दिनों में भी विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button