सारंगढ़ बिलाईगढ़

पत्रकार वार्ता में गुंजी जिला निर्माण के स्थापना दिवस में सरकारी आयोजन ना होने की गूंज

सारंगढ़ वासियों की बरसों संघर्ष से बना नवीन जिला के स्थापना दिवस रहा सुना

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों का सेवा संकल्प कार्यकाल सीएम का या पीएम का

पत्रकार वार्ता में भरत अग्रवाल के प्रश्न ने जवाबो पर लगाया विराम

पत्रकार नरेश चौहान ने जिले में हो रहे सेवा संकल्प अभियान के खर्चों पर पूछा प्रश्न

अधिकारी और पत्रकार भी सीचने को मजबूर,,,,

पत्रकार मुकेश साहू एवं तोषराम ने स्थापना दिवस पर प्रश्न के रूप में रखा मनोभाव

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में जिला कलेक्टर द्वारा माननीय प्रधानमंत्री के 25 वर्ष सेवा संकल्प के कार्यक्रमों के विषय मे आहूत पत्रकार वार्ता में पत्रकारों के प्रश्नों ने अधिकारियों और कई कलमकारों को सोचने पर भी मजबूर कर दिया। पत्रकार वार्ता में जहां जिला कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के सेवा संकल्प पर घर-घर दिए जलाने तथा सेवा कार्यों की जानकारियां प्रस्तुत की और पत्रकारों से कहा कि मन में कोई इन विषयों पर प्रश्न और सुझाव हो तो अवश्य दें, तब जिले के बहुत ही वरिष्ठ पत्रकार और कलम के धनी बेबाक वक्ता भरत अग्रवाल संरक्षक श्रमजीवी पत्रकार संघ ने यह प्रश्न किया की माननीय प्रधानमंत्री के सेवा संकल्प कार्य जो 25 वर्ष हैं वह सीएम के हैं या पीएम के हैं क्योंकि माननीय पीएम महोदय को अपने कार्यकाल पूर्ण किए 25 वर्ष नहीं हुए है। जिले को 4 वर्ष पूर्ण होने और स्थापना दिवस कि खाना पूर्ति भी नहीं की गई। क्या सारंगढ़ में कांग्रेस के दो-दो विधायक का हम जिलेवासी दंश झेल रहे हैं? कांग्रेस विधायकों के द्वारा बनाया जिला निर्माण का स्थापना दिवस सुना रहा जबकि पास ही के नवीन जिले शक्ति में कार्यक्रम हुए। सारंगढ़ नगर के हृदय स्थल खड़ाबंद तालाब जहां सेवा संकल्प कार्यक्रम का सैकड़ो दिए जलाकर शुभारंभ होगा वहां के अतिक्रमण को भी क्या हटाया जाएगा?

वही युवा पत्रकार और संपादक नरेश चौहान जिला अध्यक्ष पत्रकार सुरक्षा समिति ने पूछा की माननीय एक महीने का कार्यक्रम कई प्रकार के आयोजन और फिर घर-घर लाखों दिए जलाना इसमें शासन की कोई पैकेज मद या खर्च आया है क्या। महीना भर चल रहे इतने बड़े कार्यक्रम का इतना सारा खर्च कहां से आ रहा है।

युवा पत्रकार तोषराम साहू ने कहा 4 तारीख को नवीन सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के चौथे स्थापना दिवस पर प्रशासन का ना तो कोई संदेश था और ना ही आम जनता के लिए कोई आयोजन और ना किसी प्रकार के दिए जले और ना ही कोई सेवा कार्य। क्या जिला निर्माण की खुशी आम जनता के लिए प्रशासन की जवाबदेही तय नहीं करती। सारंगढ़ जिला मुख्यालय के सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे हैं निरंतर पालिका की स्वच्छता पर प्रश्न चिन्ह खड़े हो रहे हैं किसानों को समस्या है रियासत कॉलिंग गढ़ उत्सव का गढ़ पानी से लबालब है कृपया ऐसी धरोहर को सुरक्षित करें। क्या इसके लिए कोई मद नहीं है?

संपादक गोल्डी नायक जिलाध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पंचायत में घर-घर दिए जलाने के कार्यक्रम में दिए टारगेट के बाद मिल रहे ग्रामीणों के सहयोग के बाद पंचायत से राशन कार्ड में राशन दिए जाने के लिए नवीन टैक्स के रूप में ₹300 की वसूली के जाने पर प्रश्न किये। वही अचानक से यह नया टैक्स ग्रामीणों के ऊपर एक्स्ट्रा बोझ है, जिस पर जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी ने ऐसी जगह पर रोक लगाने और इस विषय में जनप्रतिनिधियों के भी संज्ञान लिए जाने की बात को स्वीकारा।

श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रवक्ता युवा पत्रकार मुकेश साहू अधिवक्ता ने जिले में रायगढ़ के चक्रधर समारोह के तर्ज पर सारबिला महोत्सव जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन किए जाने की बात रखी। पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ पत्रकार दीपक थवाईत ने सेवा संकल्प कार्य के तहत अच्छे कहानियां और साल भर में नि रूप से पत्रकारों के द्वारा शासन प्रशासन के सहयोग हेतु पत्रकारिता व सेवा कार्य के लिए अन्य विभागों और सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित करने के तर्ज पर पत्रकारों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करने की बात रखी।

जिले की पत्रकार वार्ता में जिला कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग द्वारा जल्द ही सड़क मरम्मत कार्य व निर्माण की बात कही और सभी पत्रकारों से उक्त कार्यक्रम हेतु उपस्थित निरंतर कार्यक्रमों के प्रकाशन और हमेशा की तरह सहयोग की अपील की।

अप पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ पत्रकार अब्बास अली सैफी, यशवंत सिंह ठाकुर, राम किशोर दुबे, अमितेश केसरवानी, गोपेश रंजन द्विवेदी, ओमकार केसरवानी, संदीप शर्मा, मिलाप बरेठ, गौतम बंजारे, किशोर मल्होत्रा, रामकुमार थूरिया, राजमणि, केजार अली, राजा खान, लक्ष्मी नारायण लहरे, भारत भूषण साहू, धीरज बरेठ, गोविंद बरेठा, हेमंत बंजारे, संतोष चौहान, शोभदास मानिकपुरी, सुभाष जायसवाल, सालिकराम साहू, सतधनु सारथी, अजय साहू, युवा पत्रकार दिनेश जोल्हे, योगेश कुर्रे, जगन्नाथ बैरागी, कृष्णा महिलाने, चंद्रिका भास्कर, धीरज बरेठ, सुनील टंडन, मिलन दास महंत, तुलसी दास, टार्जन महेश, समीप अनंत, पिंग ध्वज खांडेकर, मिथुन यादव, युवराज निराला, भूपेंद्र चंद्रा, गुलशन लहरे, मुकेश जोल्हे, कशिश जांगड़े, देव, रोशन वर्मा आदि पत्रकार साथी शामिल हुए।

उक्त खबर को हरे रंग के प्रखर आवाज के हैडर में अखबार की तर्ज पर अच्छे हेडिंग और मुख्य बिंदुओं को प्रमुखता देते हुए समाचार की तरह बना कर दे

ऊपर में फोटो रहेंगे। कृपया शब्दों को स्पष्ट और साफ-साफ रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button